दाल का पानी पीना शरीर को एनर्जी देने वाला होता है। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि ये वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। तो, आपको इस बारे में सोचना चाहिए। दरअसल, दाल डिटॉक्सीफाइंग एंजेंट की तरह भी काम करता है और शरीर में जमा गंदगी को डिटॉक्स करता है। इसके अलावा ये फाइबर की तरह भी काम करता है और फैट के पचाने की गति को तेज करता है। इस तरह ये वजन बढ़ने नहीं देता और आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। इसके अलावा भी दाल का पानी पीने के कई फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
इस दाल का पानी वेट लॉस में मददगार
वजन घटाने के लिए आप हरी दाल का पानी पी सकते हैं। ये दाल वजन को तेजी से घटाने में मददगार है। इसके अलावा दाल का पानी पीना फैट मेटाबोलिज्म को तेज करता है और इसके तोड़ने की गति बढ़ा देता है। इससे हमारी आंत तेजी से फैट को पचाने लगती है और इसे शरीर में बढ़ने से रोकती है। इस प्रकार से ये मोटापा कम करने में मददगार है।
हरी दाल का पानी पीने के फायदे
-
कब्ज में फायदेमंद: हरी दाल का पानी कब्ज कम करने में मददगार है। ये असल में आंतों में पानी जोड़ता है और इसकी क्रिया को तेज करता है। इससे मल मुलायम हो जाता है और आसानी से शरीर इसे बाहर निकाल देता है। इसके अलावा ये मल में थोक जोड़ता है और कब्ज को कम करने में मददगार है।
-
आंतों को सक्रिय रखता है: यह हमारी आंतों को फैट पचाने के लिए प्रेरित करता है, जिससे फैट शरीर में जमा नहीं हो पाता और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
-
ओवरईटिंग से बच सकते हैं: ओवरईटिंग से बचने के लिए हरी दाल का पानी पीना फायदेमंद है। ये असल में फाइबर से भरपूर है जो कि पेट को भर देता है और शरीर को एनर्जी देता है। इससे शरीर ओवरईटिंग से बचता है और पाचन क्रिया भी सही रहता है।
-
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है: मूंग दाल का पानी शरीर के फैट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त वसा तेजी से बर्न होती है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)