1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस फल का जूस फ्लश आउट कर देगा हड्डियों में जमा प्यूरिन, हाई यूरिक एसिड वाले जरूर पिएं

इस फल का जूस फ्लश आउट कर देगा हड्डियों में जमा प्यूरिन, हाई यूरिक एसिड वाले जरूर पिएं

 Published : Nov 16, 2023 08:50 pm IST,  Updated : Nov 16, 2023 08:50 pm IST

अमरूद का जूस के फायदे: हाई यूरिक एसिड में अमरूद का जूस पीना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये विटामिन सी से भरपूर है जो कि प्यूरिन पचाने में तेजी से काम करता है। इसके अलावा भी इस जूस के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

guava juice for high uric acid- India TV Hindi
guava juice for high uric acid Image Source : SOCIAL

अमरूद का जूस के फायदे: यूरिक एसिड का बढ़ना शरीर में गाउट की समस्या का कारण बनता है। इसकी वजह से हड्डियों में प्यूरिन जमा होता है जो कि गैप पैदा करता है और जोड़ों में दर्द का कारण बनता है। इसके अलावा हाई यूरिक एसिड सूजन बढ़ाता है और चलने-फिरने में भी दिक्कत हो जाती है। ऐसे में अमरूद का जूस पीना यूरिक एसिड को कम करने में मददगार हो सकता है। इसमें कई प्रकार के मल्टीन्यूट्रीएंट्स होते हैं और पोषक तत्व होते हैं जो कि यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। तो, आइए जानते हैं हाई यूरिक एसिड में अमरूद का जूस पिएं या नहीं।

हाई यूरिक एसिड में अमरूद का जूस-Guava juice for high uric acid

1. पथरियों का साफ करता है

हाई यूरिक एसिड में अमरूद का जूस पीना पथरियों का साफ करने में मददगार है। ये विटामिन सी से भरपूर है जो कि जोड़ों में जमा पथरियों को तोड़ता है और फिर इसे शरीर से फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। इसके अलावा इस जूस को पीने से यूरिक एसिड की समस्या कंट्रोल में रहती है। इसके अलावा इसका साइट्रिक एसिड एक स्क्रब की तरह काम करता है जो कि पथरियों को हड्डियों से चिपने नहीं देता है। 

विटामिन B12 की कमी से क्या क्या परेशानी होती है? चेक करें कहीं आप भी तो नहीं हैं इसके शिकार

2. एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

हाई यूरिक एसिड में अमरूद का जूस बहुत फायदेमंद है। इस जूस में कई प्रकार से पॉलिफेनॉल्स और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं जो कि दर्द को कम करते हैं और सूजन को रोकते हैं। इतमा ही नहीं हाई यूरिक एसिड में अमरूद का जूस पीना हड्डियों में विटामिन सी देता है और इनकी मजबूती बढ़ाने में मददगार है। 

guava juice benefits
Image Source : SOCIALguava juice benefits

National Epilepsy Day 2023: क्यों पड़ते में मिर्गी के दौरे, जानिए इसके लक्षण और कैसे करें बचाव

3. यूरिक एसिड को स्टोर करने से रोकता है

हाई यूरिक एसिड में अमरूद का जूस, शरीर में यूरिक एसिड की समस्या को होने से रोकता है। अमरूद का जूस प्यूरिन मेटाबोलिज्म को तेज करता है और इसे मल के साथ बाहर निकालने में मदद करता है। इस प्रकार से ये शरीर में अतिरिक्त यूरिक एसिड को जमा होने से रोकता है और फिर हाई यूरिक एसिड की समस्या से बचाता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको हाई यूरिक एसिड में  अमरूद के जूस को पीना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।