1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें हल्दी का सेवन, ब्लड शुगर लेवल इंस्टेंट होगा कम

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें हल्दी का सेवन, ब्लड शुगर लेवल इंस्टेंट होगा कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2021 12:19 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 12:20 pm IST

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन आप चाहे तो हल्दी का यह सिंपल सा नुस्खा अपना सकते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर तेजी से कंट्रोल होगा।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें हल्दी का सेवन, ब्लड शुगर लेवल इंस्टेंट होगा कम- India TV Hindi
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें हल्दी का सेवन, ब्लड शुगर लेवल इंस्टेंट होगा कम Image Source : PEXEL

आज के समय में डायबिटीज होना एक आम समस्या बन गई है। जिससे हर चौथा व्यक्ति परेशान है। खराब लाइफस्टाइल, खानपान के साथ-साथ जेनेटिक तरीके से यह छोटे से लेकर बड़े लोग इसके शिकार हो जाते हैं। आईएमसी के सर्वे के मुताबिक हर साल करीब 10 लाख लोगों की मौत डायबिटीज के कारण हो जाती है। अगर इस समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो किडनी, फेफड़ों के साथ-साथ आंखों पर बुरा असर पड़ेगा। 

भारत में हर साल डायबिटीज के कारण 14 करोड़ लोगों की आंखे कमजोर हो जाती हैं। 2 से 10 प्रतिशत लोग शुगर के कारण अंधे और 80 प्रतिशत लोगों को आंखों संबंधी समस्या हो जाती है। इसके अलावा 50 प्रतिशत को किडनी में इफेक्ट सबसे अधिक पड़ता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन आप चाहे तो हल्दी का यह सिंपल सा नुस्खा अपना सकते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर तेजी से कंट्रोल होगा। 

अनियमित पीरियड्स से छुटकारा दिलाएंगे ये खास उपाय, मिलेगा असहनीय दर्द से भी निजात

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें हल्दी का सेवन, ब्लड शुगर लेवल इंस्टेंट होगा कम
Image Source : PEXELडायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें हल्दी का सेवन, ब्लड शुगर लेवल इंस्टेंट होगा कम

हल्दी डायबिटीज में कैसे है लाभकारी

आयुर्वेद के अनुसार हल्दी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करती है। हल्दी में हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरिया और एंटीफंगल तत्व होते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम और जि़ंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको ब्लड शुगर सहिक कई खतरनाक बीमारियों से बचाते हैं। 

 ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए ऐसे करे हल्दी का सेवन

  • 2 से 5 ग्राम हल्दी पाउडर में थोड़ा सा आंवला का जूस और शहद मिला लें और सुबह - शाम को खा लें। 
  • हल्दी, दारुहल्दी, तगर और वायविडंग का क्वाथ बनाकर उसकी 20-40 एमएल की मात्रा में 5-10 ग्राम शहद मिलाकर सुबह- शाम सेवन करे। इससे भी आपको लाभ मिलेगा। 

सुबह उठते ही सिर हो जाता है भारी तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, इंस्टेंट मिलेगा लाभ 

हल्दी के अन्य स्वास्थ्य लाभ

  • अगर आपको अधिक खांसी आ रही हैं तो हल्दी के 1-2 ग्राम पाउडर को भून लें और इसे शहद या घी के साथ खा लें। 
  • अगर आपका पेट अधिक दर्द हो रहा हो तो 10 ग्राम हल्दी को 100 ग्राम पानी में उबाल लें। इसे छानकर थोड़ा सा गुड़ मिलाकर धीमे-धीमे इसे पिएं। 
  • ल्यूकोरिया की समस्या से परेशान हैं तो  हल्दी और गुग्गुल के पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम खा लें। 
  • दाद-खुजली की समस्या से परेशान हैं तो नीम की पत्तियों में हल्दी मिलाकर लेप बना लें और इसे प्रभावित जगह पर लगा लें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।