1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह उठते ही सिर हो जाता है भारी तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, इंस्टेंट मिलेगा लाभ

सुबह उठते ही सिर हो जाता है भारी तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, इंस्टेंट मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 17, 2021 10:28 am IST,  Updated : Feb 17, 2021 01:17 pm IST

सुबह-सुबह सिरदर्द की समस्या को नजरअंदाज न करे। इसके लिए स्वामी रामदेव द्वारा बताए गए कुछ घरेलू नुस्खा को अपनाकर दूसरे ही दिन काफी हद तक लाभ पा सकते हैं।

कई लोगों को सुबह उठते ही सिर का भारी होना, सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है।  ऐसे में बिना समय गवाएं तुरंत हम दवा का सेवन कर लेते हैं। जिनसे काफी लाभ मिलता है। लेकिन बार-बार दवा का सेवन करने से उसके साइड इफेक्ट भी होते हैं। आमतौर पर सिरदर्द की समस्या खराब लाइफस्टाइल, खानपान, तनाव,  हॉर्मोनल इमबैलेंस, शरीर में न्यूट्रिशन की कमी, स्ट्रेस और पेट की बीमारियां के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

सुबह-सुबह सिरदर्द की समस्या को नजरअंदाज न करे। इसके लिए स्वामी रामदेव द्वारा बताए गए कुछ घरेलू नुस्खा को अपनाकर दूसरे ही दिन काफी हद तक लाभ पा सकते हैं।  

माइग्रेन की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए बिना दवा कैसे पाएं सिरदर्द से छुटकारा

मॉर्निंग हैडेक की समस्या से निजात पाने के घरेलू नुस्खे

  • रात को सोने से पहले तलवों में किसी तेल को लगाकर मालिश करे।
  • सोने से पहले नाक में बादामतेल, झणबिंदु तेल डाले।
  • सोने से पहले अनुलोम विलोम करे। इससे आपको लाभ मिलेगा।

याद किया हुआ भूल जाता है आपका बच्चा, स्वामी रामदेव से जानिए IQ लेवल हाई करने का कारगर उपाय

सिरदर्द में खानपान 

  • दूध, दही, पनीर, दाल का सेवन करें
  • फल, हरी सब्जियां ज्यादा खाएं
  • चोकरयुक्त रोटी खाने से लाभ
  • आलू और सलाद का ज्यादा प्रयोग करें
  • सुबह-सुबह मक्खन और मिश्री का सेवन करने से लाभ मिलेगा

सूखी खांसी को दूर कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें सेवन

माइग्रेन की समस्या से निजात पाने के आयुर्वेदिक उपाय

  • मेधावटी 2-2 गोली सुबह-शाम लें।
  • जीरा, मेथी, धनिया, सौंफ अजवाइन 1-1 चम्मच लेकर रात को भिगो दें । सुबह छानकर इसका सेवन कर लें। 
  • रात को बादाम, अखरोट को भिगो दें और सुबह पीसकर दूध के साथ उबालकर पी लें।  
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।