1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह के समय इस ड्रायफ्रूट को खाने से इम्यूनिटी और हड्डियां होंगी चट्टान सी मजबूत, इन परेशानियों में भी है फायदेमंद

सुबह के समय इस ड्रायफ्रूट को खाने से इम्यूनिटी और हड्डियां होंगी चट्टान सी मजबूत, इन परेशानियों में भी है फायदेमंद

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 27, 2023 12:25 pm IST,  Updated : Dec 27, 2023 12:27 pm IST

बादाम सेहत के लिए सबसे बेहतरीन ड्राईफ्रूट में से एक है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल, एंटी ऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स होते हैं। जो आपकी सेहत को दुरुस्त बनाते हैं।

Health benefits of Almonds- India TV Hindi
Health benefits of Almonds Image Source : SOCIAL

दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों को हड्डियों की बीमारी, कमजोर इम्यूनिटी से मौसमी बीमारी और दिल से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं तो सुबह के समय खाली पेट बादाम का सेवन शुरू करें। अक्सर आपने कई लोगों से सुना होगा कि वो खाली पेट बादाम का सेवन करते हैं। दरअसल, बादाम सेहत के लिए सबसे बेहतरीन ड्राईफ्रूट में से एक है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल, एंटी ऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स होते हैं। जो आपकी सेहत को दुरुस्त बनाते हैं।  सदरियों के मौसम में तो बादाम का सेवन ज़रूर करना चाहिए। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं सर्दियों के मौसम में बादाम खाने से आपको क्या फायदें होंगे।

ये हैं खाली पेट भीगे बादाम खाने के फायदे

  1. हड्डियां बनाएं मजबूत: सर्दियों के मौसम में ज़्यादातर लोगों को हड्डियों से जुड़ी समस्या का समाना करना पड़ता है। जॉइंट्स में दर्द, हड्डियां चटकना, मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याओं से लगभग हर किसी को दो चार होना पड़ता है।  ऐसे में अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप इस मौसम में बादाम खाएं। बादाम में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए इनके सेवन से आपकी कमजोर हड्डियों को मजबूती मिलेगी। 
  2. इम्यूनिटी बनाए मजबूत: सर्दियों के मौसम में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अक्सर कमजोर हो जाती है।  जिससे लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में तुरंत आते हैं।  ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप रोज़ाना बादाम का सुबह के समय सेवन करें। 
  3. कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल: बादाम हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बेहद मददगारहै।  इसमें मौजूद विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी दिल की सेहत का बेहतरीन ख्याल रखते हैं। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो रोजाना खाली पेट बादाम खाएं।  
  4. वजन करे कम: बढ़ते वजन को कम करने में भी बादाम बेहद फायदेमंद है।  बादाम में विटामिन ई के अलावा अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो लम्बे समय तक आपके पेट को भरा रखता है। जिससे कि वजन कम होने में मदद मिलती है।
  5. दिमाग करता है तेज: खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करना आपके दिमाग के लिए अच्छा होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ई होता है। जो कि दिमाग की क्षमता को बढ़ाता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

रोज़ाना 1 मुट्ठी भुना चना खाने से ये बीमारियां होंगी फुर्र, इस समय खाने से सेहत को मिलेंगे ज़बरदस्त फायदे

ठिठुरन वाली ठंड में जोड़ों के दर्द से उठना-बैठना हुआ दूभर, बाबा रामदेव के इन उपायों से हड्डियां होंगी मजबूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।