Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज़ाना 1 मुट्ठी भुना चना खाने से ये बीमारियां होंगी फुर्र, इस समय खाने से सेहत को मिलेंगे ज़बरदस्त फायदे

रोज़ाना 1 मुट्ठी भुना चना खाने से ये बीमारियां होंगी फुर्र, इस समय खाने से सेहत को मिलेंगे ज़बरदस्त फायदे

अगर आप भी भुना हुआ चना खाते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। चलिए बताते हैं इसके सेवन से आप किन बीमारियों से दूर रहेंगे।

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Dec 27, 2023 09:30 am IST, Updated : Dec 27, 2023 09:31 am IST
khali pet bhune chane khane ke fayde- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL khali pet bhune chane khane ke fayde

कई बार दिन में यूं ही मुंह चलाने के लिए रोस्टेड चना खाते हैं। इसका स्वाद बेहद अच्छा लगता है इसलिए आपको लगभग हर किसी के पास ये भुना हुआ चना मिल जायेगा। कई लोगों को तो रोस्टेड चना इतना ज्यादा पसंद होता है कि वो रोजाना दिन में कई बार इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भुने हुए चने आपकी सेहत के लिए कितने लाभकारी हैं।  भुने हुए चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम भुने चने का सेवन करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं भुने चने को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत को क्या क्या फायदे होते हैं।

  1. कब्ज में दिलाता है राहत: कन्स्टीपेशन के मरीजों को रोज़ाना १ मुट्ठी भुने हुए चने का सेवन करना चाहिए। भुने चने खाने से आपको आराम मिलेगा। साथ ही कब्ज की वजह से हो रही और दिक्कतों में भी आराम मिलेगा
  2. वजन घटाने में मददगार: अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो आप भुने हुए चने को डाइट में शामिल करें। इसका सेवन करने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे वक्त तक भरा रखता है जिससे कि आपको भूख जल्दी नहीं लगती है। दरअसल, इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जो वजन को कम करने में मददगार है। 
  3. खून की कमी करता है दूर: अगर आपका हिमगोबिन लेवल कम है तो चने का सेवन करें। भुने हुए चने में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो खून की कमी को दूर करता है।  इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।  
  4. इम्यूनिटी करे मजबूत: रोस्टेड चना का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।  ऐसे में अगर आप ससरडियों एक मौसम में बीमारियों से बचना चाहते हैं तो भुने चना का सेवन करें। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। 
  5. डायबिटीज पेशेंट के लिए लाभकारी: भुने हुए चने का सेवन करना डायबिटीज पेशेंट के लिए भी लाभकारी है। भुना हुआ चना ग्लूकोज को सोख लेता है जिससे कि ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसी वजह से मधुमेह रोगियों को भुने हुए चने का सेवन करना चाहिए। 

इस समय करें सेवन

भुने हुए चने को यूँ तो आप कभी भी खा सकते हैं। लेकिन अगर आप इसका सेवन सुबह के समय करते हैं तो इससे आपकी सेहत को और भी फायदा होगा। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

90% लोग नहीं जानते होंगे अमरूद के इस फायदे के बारे में, इन 2 बीमारी वाले लोगों के लिए है सबसे अच्छा फल

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement