1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शिव जी को चढ़ाई जानेवाली ये पत्ती है गुणों की खान, ऐसे इस्तेमाल करने से सेहत को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

शिव जी को चढ़ाई जानेवाली ये पत्ती है गुणों की खान, ऐसे इस्तेमाल करने से सेहत को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Mar 21, 2023 10:44 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 10:44 pm IST

बेल के पत्तों में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर हेल्दी बनाते हैं। इसलिए बेल के पत्तों का खाली पेट नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Health benefits of bel patra- India TV Hindi
Health benefits of bel patra Image Source : FREEPIK

भगवान शिव की पूजा आराधना बेलपत्र के बिना अधूरी मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं भगवान भोले को चढ़ाई जाने वाली यह पत्ती सेहत के लिहाज़ से भी बेहद फायदेमंद है। इसको खाने से आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, बेल के पत्तों में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर हेल्दी बनाते हैं। इसलिए बेल के पत्तों का खाली पेट नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बेलपत्र इसमे एंटीऑक्सीडेंट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर है। विटामिन ए, विटामिन सी, राइबोफ्लोबिन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन B1, B6, B12 आदि प्रकार की जरूरी चीजें इसमें होती हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक

बेल के पत्ते ब्लड शुअगर कंट्रोल करने में सहायक माने जाते हैं। इसमें भारी मात्रा में लैक्सटिव गुण पाए जाते हैं, जो पर्याप्त इंसुलिन बनाने में सहायक होते हैं। इस कारण ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। इसका सेवन आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेकर कर सकते हैं।

कब्ज दूर करने में मददगार

अगर कब्ज की समस्या है तो बेल के पत्ते खाएं। बेल के पत्तों को को हल्का नमक और काली मिर्च के साथ चबाने से कब्ज से राहत मिल सकती है। ऐसा कहा जाता है कि यह आंत से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है।

झुलसी हुई स्किन से छुटकारा दिलाने में इस चीज़ का लेप करेगा जादू की तरह काम, सनबर्न का खत्म होगा नामोनिशां

पाचन शक्ति बढ़ाए

बेल पेट को साफ करने का काम करता है। इसमें लैक्सेटिव प्रोपर्टीज होती हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करती हैं। अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं हैं तो बेल या बेल क पत्तों को सेवन करें।

ऐसे करें सेवन

बेल पत्र को काढ़े के रूप में सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इसके लिए आपको बेल के पत्तों को पानी में उबालना होगा और फिर इसे छानकर पी लेना होगा। बेलपत्र को सीधे चबाकर भी खाया जा सकता है। बेलपत्र का सेवन शहद में मिलाकर भी किया जा सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Chitra Navratri 2023: नारियल पानी से लेकर बेल जूस तक, नवरात्रि में डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये 4 ड्रिंक्स

World’s Greatest Places: TIME की लिस्ट में भारत के 2 शहरों की धूम, आपका मनमोह लेगी यहां की खूबसूरती

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।