1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस मौसम खूब आता है पत्ता गोभी, डाइट में शामिल करने से होंगे अनगिनत फायदे

इस मौसम खूब आता है पत्ता गोभी, डाइट में शामिल करने से होंगे अनगिनत फायदे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 26, 2021 10:29 pm IST,  Updated : Nov 26, 2021 10:33 pm IST

पत्ता गोभी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं। जानिए इसके फायदे।

cabbage - India TV Hindi
पत्ता गोभी खाने के फायदे   Image Source : INSTAGRAM/GORAKHMART_RAMTEK

Highlights

  • सर्दियों में पत्ता गोभी का सेवन करने से कई बीमारियों से होता है बचाव।
  • सलाद, सूप या सब्जी के रूप में कर सकते हैं पत्ता गोभी का सेवन।

ठंड के मौसम में बाज़ार में फ्रेश हरी पत्तेदार सब्जियां मिलने लगती हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है 'पत्ता गोभी।' पोषक तत्वों से भरपूर इस सब्जी को डाइट में शामिल करने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। आमतौर पर इसे सलाद या चाइनीज़ डिश का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सर्दियों में ताज़े पत्ता गोभी का सेवन करने से आंखों की रोशनी सही रहती है। साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि पत्ता गोभी खाने से आपको स्वास्थ्य से जुड़े कौन से लाभ मिल सकते हैं। 

सर्दियों में रोज़ाना इतने मिनट की धूप लेना होता है फायदेमंद, दूर रहती हैं ये बीमारियां

डाइट में शामिल करें पत्ता गोभी, इन बीमारियों से बचाव करने में मिलेगी मदद-

कम होता है सूजन

ठंड के मौसम में घुटनों और जोड़ों  में दर्द या सूजन होना आम बात हैं। कई मामलों में ये बहुत तकलीफदेह भी हो सकता है। पत्तागोभी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आपको दूध नहीं पसंद है तो ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है। 

वजन घटाने में सहायक

एक कप पकी हुई पत्तागोभी में माई 33 कैलोरी होती है, जो वजन को नहीं बढ़ने देती है। इसका सूप पीने से शीर को ऊर्जा मलिती है। साथ ही ये शरीर में जमा फैट को कम कर  देता है। 

आंखों के लिए फायदेमंद 

पत्ता गोभी का नियमित सेवन करने से शरीर में बीटा कैरोटीन बढ़ जाता है, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आंखें अच्छी रहती हैं और मोतियाबिंद का खतरा भी काफी कम हो जाता है। 

इम्यूनिटी बूस्ट करने में है सहायक 

विटामिन सी से भरपूर होने के कारण पत्ता गोभी इम्यूनिटी ढ़ाने में सहायक होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी उन रेडिकल्स को बाहर निकालते हैं, जो आपको किसी भी बीमारी का शिकार बना सकते हैं।

मज़बूत बनती हैं मांसपेशियां

इस सब्जी में लैक्टिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

गले की खराश से रहते हैं परेशान? इन 7 असरदार आयुर्वेदिक उपायों को अपनाने से मिलेगी राहत

सर्दियों में भुना चना खाने से शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मिलती है मदद, दूर रहती हैं ये 6 बीमारियां

कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में कारगर हैं ये चीजें, जानिए क्या खाने से बचें?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।