1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में कारगर हैं ये चीजें, जानिए क्या खाने से बचें?

कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में कारगर हैं ये चीजें, जानिए क्या खाने से बचें?

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Nov 25, 2021 04:40 pm IST,  Updated : Nov 25, 2021 04:40 pm IST

अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो खान-पान पर विषेश ध्यान देना चाहिए। जानिए इस समस्या से राहत पाने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

constipation - India TV Hindi
कब्ज  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • कब्ज का मुख्य कारण गलत खान-पान है।
  • हींग का सेवन करने से ख़राब पेट और गैस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
  • कब्‍ज से परेशान लोगों को प्रोसेस्ड फूड से परहेज़ करना चाहिए।

गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण आज के समय में कब्ज एक आम समस्या बन गई है। इस दिक्कत की वजह से पेट अच्छी तरह से साफ नहीं हो पाता जिससे गैस, एसिडिटी, सिरदर्द जैसी परेशानियां लगातार बनी रहती हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए बहुत से लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन दवाओं से भी ज्यादा जरूरी जो बात है वो ये कि कब्ज की समस्या होने पर, किन चीजों का सेवन करें और किन चीजों का सेवन न करें। 

कोरोना के साइड इफेक्ट्स नहीं हो रहे हैं खत्म? स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें रिकवरी

कब्ज की समस्या होने पर डाइट में शामिल करें ये चीजें

हींग 

पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने में हींग को कारगर माना जाता है। इसमें में एंटी-ऑक्‍सीडेंट और एंटी- इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो अपच, कब्ज और गैस से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

अदरक और पुदीना 

पुदीना और अदक की चाय का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा ये स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है।

अंजीर 

अंजरी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। 

कब्ज में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन 

मीट

अगर कब्ज की समस्या होने के बावजूद भी आप बहुत ज्यादा मीट का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ये फाइबर की जगह लेने लगता है। 

कच्चे केले

केला एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। पके केले का सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। लेकिन अगर आप कच्चे केले का सेवन करते हैं तो ये कब्ज की वजह बन सकता है। 

जंक फूड्स 

ज्यादातर जंक फूड्स में चीनी और सोडियम अधिक मात्रा में होता है। यही वजह है कि कब्ज से परेशान लोगों को प्रोसेस्ड फूड से परहेज़ करना चाहिए। ऐसा ना करने से समस्या बढ़ सकती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

पढ़ें अन्य संंबंधित खबरें- 

ठंड में बढ़ गई है यूरिक एसिड की समस्या? इन 5 चीजों का सेवन करने से मिलेगी राहत

खाने की इन 7 चीजों को दोबारा गर्म करके कभी ना खाएं, सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का अचूक उपाय है करी पत्ता, बस ऐसे करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।