1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ठंड में बढ़ गई है यूरिक एसिड की समस्या? इन 5 चीजों का सेवन करने से मिलेगी राहत

ठंड में बढ़ गई है यूरिक एसिड की समस्या? इन 5 चीजों का सेवन करने से मिलेगी राहत

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Nov 24, 2021 10:29 pm IST,  Updated : Nov 24, 2021 10:29 pm IST

सर्दियों में यूरिक एसिड मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में खान-पान नें सुधार करके इस समस्या से बचा जा सकता है।

यूरिक एसिड- India TV Hindi
यूरिक एसिड Image Source : INDIA TV

Highlights

  • ठंड में बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल करेंगे ये 5 फूड्स।
  • सूजन, दर्द से राहत दिलाने में कारगर है संतरा सहित ये चीजें।
  • सर्दियों में यूरिक एसिड लेवल को मेंटेन रखने के लिए डाइट में करें ये बदलाव।

यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए सर्दियों का मौसम परेशानी लेकर आता है। सर्द हवाओं के कारण जोड़ों का दर्द उभर जाता है और कई बार ये असहनीय हो जाता है। ऐसे में ठंड की शुरुआत होने के साथ ही यूरिक एसिड पेशेंट को इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि वो सर्दी से अपना बचाव करें। साथ ही सर्दियों के हिसाब से अपनी डाइट में भी ज़रूरी बदलाव करें। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में जिनका सेवन करने से आप इस मौसम में बढ़े यूरिक एसिड लेवल को मेंटेन करने में मदद मिलेगी। साथ ही दर्द और सूजन में भी  काफी राहत मिल सकती है। 

आधी रात को अचानक क्यों खुल जाती है नींद, ये पांच कारण हैं जिम्मेदार

सर्दियों में बढ़ें यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए इन 5 फूड्स बनाएं डाइट का हिस्सा- 

संतरा 

orange
Image Source : FREEPIK.COMसंतरा 

संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। सर्दियों के मौसम में ताज़ा संतरा आसानी से मिल जाता है। आंवला और अन्य खट्टे फलों का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर सही रहता है। 

नारियल पानी 

नारियल पानी का नियमित सेवन करने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ये बढ़े यूरिक एसिड लेवल को कम करने में भी  सहायक माना जाता है। 

खीरे का रस 

cucumber juice
Image Source : FREEPIK.COMखीरे का जूस 

खीरे के रस में पोटैशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है जो यूरिक एसिड को कम करने में बेहद कारगर होता है। अगर आपको खीरे का जूस नहीं पसंद है तो  सलाद के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं।

चेरी

एंटीइन्फ्लेमेट्री गुणों से भरपूर चेरी बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में सहायक होती है। इसका सेवन करने से जोड़ों में होने वाले दर्द और जलन से भी राहत मिल सकती है।

ब्लैक कॉफी 

black coffee
Image Source : FREEPIK.COMब्लैक कॉफी 

ब्लैक कॉफी में अलग-अलग प्रकार से एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो यूरिक एसिड लेवल को मेंटेट करने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से ब्लैक कॉफी का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है जो यूरिक एसिड में फायदेमंद साबित होता है।  

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

डाइट में शामिल करें मशरूम, खून की कमी पूरी होने के साथ ये बीमारियां रहेंगी दूर

वजन घटाने में सहायक है आंवले की चाय, शुगर भी रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है गाजर, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।