1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात की बची हुई रोटी खाने में आनाकानी करते हैं? ये फायदे जानकर बदल जाएगा नजरिया

रात की बची हुई रोटी खाने में आनाकानी करते हैं? ये फायदे जानकर बदल जाएगा नजरिया

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 12, 2022 01:56 pm IST,  Updated : Jan 13, 2022 01:05 pm IST

रात की बची रोटी को खाने से कतराइए नहीं। गेहूं के आटे से बनी रोटी अगर रात में बना कर सुबह खाते हैं तो इससे आपके हेल्थ पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

रात की बची हुई रोटी खाने के फायदे- India TV Hindi
रात की बची हुई रोटी खाने के फायदे Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बासी रोटी सेहत के लिए फायदेमंद होती है।
  • इससे एसिडिटी, गैस, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा कम रहता है।

ज्यादातर घरों में रात की बची हुई रोटी सुबह परेशानी का सबब बन जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर बासी खाना सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। इसके सेवन से फूड पॉइजनिंग की परेशानी हो सकती है। ऐसे में बचा हुआ खाना लोग पालतू जानवर को खिला देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी का रोजाना सेवन करने से सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इससे एसिडिटी, गैस, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा कम रहता है। इसलिए रात की बची रोटी को खाने से कतराइए नहीं। गेहूं के आटे से बनी रोटी अगर रात में बना कर सुबह खाते हैं तो इससे आपके  हेल्‍थ पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसमें पोषक तत्वों के साथ नमी बनी रहती है जिसे आप बेझिझक खा सकते हैं। आइए जानते हैं बासी रोटी सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है।

40 की उम्र के बाद शारीरिक कमजोरियों को दूर करेंगे ये फूड्स, डाइट में करें शामिल

पेट से जुड़ी बीमारियां

बासी रोटी को सुबह नाश्ते में दूध के साथ खाने से अपच, गैस, एसिडिटी और पेट की बीमारियों से भी राहत मिलती है। इसलिए आप इसका बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन को भी ठीक करता है।

डायबिटीज

आजकल डायबिटीज एक आम समस्या बन गई है। डायबिटीज के मरीज को खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। अगर आप भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट दूध के साथ रात की बासी रोटी खाएं। ऐसा करने से शुगर कंट्रोल में रहेगा। 

डायबिटीज पेशेंट इस तरह करें करी पत्ते का सेवन, जल्द ही कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर

दुबलापन करें दूर

अक्सर लोग दुबलेपन की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आप भी अपने दुबलेपन से परेशान हैं तो बासी रोटी इसमें आपकी मदद कर सकता है। ये शरीर के दुबलेपन को दूर करने का यह सबसे कारगर उपाय में से एक है। इसलिए बासी रोटी को दूध के साथ मिलाकर खांए। इससे शरीर में बल की वृद्धि भी होती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा नींबू का रस, ऐसे करें सेवन

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।