1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दूध में भिगोकर ऐसे खाएं चिया शीड्स, एनीमिया सहित ये बीमारियां रहेगी कोसों दूर

दूध में भिगोकर ऐसे खाएं चिया शीड्स, एनीमिया सहित ये बीमारियां रहेगी कोसों दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2020 05:16 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 05:16 pm IST

चिया शीड्स में भरपूर मात्रा में कैलोरी, वसा, कार्बोहाइड्रेट, अमोनी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपको एनर्जी से फुल रखने में मदद करता है

चिया शीड्स के फायदे- India TV Hindi
चिया शीड्स के फायदे Image Source : INSTAGRAM/THEGAEAWELLNESS

खुद को फिट रखने के लिए हम कई तरह के पोषक तत्वों का सेवन करते हैं।  इसके साथ ही ऐसे सुपरफूड्स का सेवन करते हैं जिसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स, प्रोटीन, विटामिन्स के साथ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको हर बीमारी से कोसों दूर रखता हैं। सुपरफूड की बात हो और चिया शीड्स की न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। चिया शीड्स में भरपूर मात्रा में कैलोरी, वसा, कार्बोहाइड्रेट, अमोनी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपको एनर्जी से फुल रखने में मदद करता है। वहीं अगर इसका सेवन दूध के साथ इसका सेवन किया जाए तो इसके स्वास्थ्य लाभ दोगुना बढ़ जाते हैं।

एनीमिया

एनीमिया की समस्या महिलाओं को अधिक होती हैं। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए चिया शीड्स काफी फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। 

बारिश के पानी के कारण पैरों में हो गया है फंगल इंफेक्शन तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

हड्डियों को करें मजबूत
दूध और चीया शीड्स में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो आपके हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। 

स्किन को रखें हेल्दी
चिया शीड्स में भरपूर मात्रा में एंटी एजिंग और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने के साथ-साथ पिंपल, झाईयां जैसी स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिला देते हैं। 

कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो करें इस ड्रिंक का सेवन, थोड़ी देर में ही दिखेगा असर

वजन को करें कम
चिया शीड्स में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो  भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती हैं। 

पाचन तंत्र को रखें फिट
चिया शीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता है। 

ऐसे बनाएं दूध के साथ चिया शीड्स का हेल्दी ड्रिंक
रात को एक गिलास दूध में एक या दो चम्मच चिया सीड्स डालकर रख दें। दूसरे दिन ब्रेकफास्ट में इसका सेवन करें। 

कमर के दर्द को तुरंत छूमंतर कर देंगे ये घरेलू उपाय, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।