1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दूध के साथ बासी रोटी खाने से मिलेगी दुबलेपन से निजात, ब्लड प्रेशर भी होगा नियंत्रित

दूध के साथ बासी रोटी खाने से मिलेगी दुबलेपन से निजात, ब्लड प्रेशर भी होगा नियंत्रित

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 01, 2021 12:33 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 04:21 pm IST

स्वस्थ जीवन के लिए बासी भोजन से परहेज की सलाह दी जाती है। लेकिन बासी रोटी का सेवन करके कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

बासी रोटी खाने से मिलेगी दुबलेपन से निजात, ब्लड प्रेशर को भी करेगी नियंत्रित- India TV Hindi
बासी रोटी खाने से मिलेगी दुबलेपन से निजात, ब्लड प्रेशर को भी करेगी नियंत्रित Image Source : INSTAGRAM/BIGGERBOLDERBAKING

स्वस्थ जीवन के लिए बासी भोजन हानिकारक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि 12 घंटे से अधिक समय तक रखा हुआ भोजन बासी हो जाता है जिसे खाने से डायरिया, फूड पॉइजनिंग, एसिडिटी सहित कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन कई ऐसे अनाज होते हैं जो बासी होने के बाद भी सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। उन्हीं में से एक है गेंहू से बनी बासी रोटी। जी हां, पढ़ने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन बासी रोटी खाने से कई बीमारियों से निजात मिल सकती है। 

बासी रोटी पाचन तंत्र खराब करने के बजाय उसे दुरुस्त रखने में मदद करती है। इतना ही नहीं ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करती है। जानिए बासी रोटी का सेवन करने से होने वाले विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के बारे में। 

दालचीनी कर सकती है ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल, डायबिटीज के मरीज ऐसे करें सेवन

रक्तचाप को करे नियंत्रित

आयुर्वेद कहता है कि ठंडे दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करने से रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। नाश्ते में इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। 

पेट संबंधी समस्याओं में फायदेमंद

पेट की अच्छी सेहत के लिए बासी रोटी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। बासी रोटी खाने से कब्ज दूर होता है जिससे आपका पेट हमेशा साफ रहता है। बासी रोटी में अधिक फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को फिट रखता है। सुबह सबसे पहले बासी रोटी और दूध का मिश्रण आपको अच्छी मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करता है और एसिडिटी से बचाता है।

विटामिन ए की कमी से जूझ रहे हैं तो खाएं ये फूड्स, मिलेगा जबरदस्त फायदा

वजन बढ़ाने में मददगार
अगर आप दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं तो बासी रोटी काफी कारगर साबित हो सकती हैं। दरअसल बासी रोटी में कार्ब्स के साथ फाइबर अधिक पाया जाता है। जो शरीर में एनर्जी लाने के साथ पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। 

शरीर का तापमान करे नॉर्मल
शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है और अगर यह 40 से अधिक हो जाए तो शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। ठंडे दूध में भीगी हुई बासी रोटी शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करने में में मदद करती है। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।