1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बड़े काम का है चुटकी भर केसर, माइग्रेन, अर्थराइटिस समेत इन बीमारियों में है रामबाण

बड़े काम का है चुटकी भर केसर, माइग्रेन, अर्थराइटिस समेत इन बीमारियों में है रामबाण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2020 12:54 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 12:54 pm IST

केसर में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, मैगनीज, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो आपके सेहतमंद रखने के साथ जवां रखने में मदद करते हैं।

केसर खाने के फायदे, health benefits of kesar- India TV Hindi
केसर खाने के फायदे Image Source : INSTAGRAM/SAFFRONSANETTI

आयुर्वेद में केसर का बहुत अधिक महत्व है। केसर दुनिया के सबसे मंहगे मसालों में से एक माना जाती है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल दूध और दूध से बने रेसिपी में किया जाता है। लेकिन  इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको कई खतरनाक बीमारियों से कोसों दूर रख सकते हैं। 

केसर में पाए जाने वाले तत्व

केसर में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, मैगनीज, आयरन, प्रोटीन, विटामिन ए, सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो आपके सेहतमंद रखने के साथ जवां रखने में मदद करते हैं। 

प्रेग्नेंसी में भूलकर भी नही खानी चाहिए ये पांच चीजें, बच्चे को हो सकता है नुकसान

केसर के स्वास्थ्य लाभ

कैंसर

केसर में क्रोसिन, कोलोरेक्टल जैसे गुण पाए जाते हैं जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है। केसर का सेवन करने से सबसे ज्यादा प्रभाव प्रोस्टेट और स्किन कैंसर पर पड़ता है। 

बच्चों को बचाए ठंड से
बच्चों को अधिकतर बदलते मौसम में ठंड लग जाती है। ऐसे में केसर काफी कारगर साबित हो सकती हैं। इसके लिए बच्चे को केसर को दूध के साथ लेप बनाए और इसे छाती में लगाए। 

कच्चा लहसुन चबाने से होंगे कई फायदे, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के अलावा कब्ज में भी फायदेमंद

केसर खाने के फायदे, health benefits of kesar
Image Source : INSTAGRAM/SAFFRONSANETTIकेसर खाने के फायदे, health benefits of kesar  

सर्दी-जुकाम
केसर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सर्दी-जुकाम की समस्या को भी खत्म कर देते हैं। इसके लिए एक पान में थोड़ा सा केसर रखकर खा लें। 

अर्थराइटिस
गठिया की समस्या से निजात पाने के लिए केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाला क्रोसेटिन शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। केसर का सेवन करने के अलावा आप केसर की पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसे जोड़ों पर लगाए। 

थायराइड के मरीज भूल कर भी ना खाएं ये 5 चीजें, सेहत पर पड़ेगा और बुरा असर

सिरदर्द
सिरदर्द से परेशान हैं तो घी में केसर और चीनी डालकर पका लें। इसके बाद इस घी की 1-2 बूंद नाम के में डाल लें। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

केसर खाने के फायदे, health benefits of kesar
Image Source : INSTAGRAM/SAFFRONSANETTIकेसर खाने के फायदे, health benefits of kesar  

पेट दर्द
अगर पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं तो 500 मिलीग्राम दालचीनी पाउडर में 65 मिलीग्राम केसर मिला लें। इसके बाद इसकी छोटी-छोटी गोली बना लें। रोजाना सुबह-शाम 1-1 गोली का सेवन करे। 

रोजाना पीएं गुड़ और हल्दी से बनी ये ड्रिंक, बूस्ट करेगी इम्यूनिटी और बचे रहेंगे कोरोना वायरस से

अनिद्रा
अधिक तनाव और थकान के कारण अधिकतर लोगों को नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में केसर का दूध पीना लाभदायक होगा। रिसर्च के अनुसार केसर में मौजूद क्रोसीन नींद को बढ़ाने में मदद करता है। 

पाचन तंत्र रखे फिट
केसर में एंटीऑक्सीडेंट औरप एंटीइंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह अल्सर से भी छुटकारा दिलाले है। 

5 दिन में घटाएं 5 किलो वजन, स्वामी रामदेव से जानिए पेट की चर्बी कम करने का सबसे फास्ट फॉर्मूला 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।