1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. भिंडी को न समझें कम, एक साथ करती है कई बीमारियों का खात्मा

भिंडी को न समझें कम, एक साथ करती है कई बीमारियों का खात्मा

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Nov 21, 2023 11:56 pm IST,  Updated : Nov 21, 2023 11:56 pm IST

भिंडी की सिर्फ सब्जी ही स्वादिष्ट नहीं होती, बल्कि इसके सेवन से आपको कई सेहत संबंधी फायदे होंगे। चलिए आपको बताते हैं इसे खाने से कौन सी बीमारियां आपके आसपास नज़र नहीं आएंगी।

health benefits of Ladyfinger- India TV Hindi
health benefits of Ladyfinger Image Source : FREEPIK

भिंडी की कुरकुरी सब्जी का स्वाद तो हर किसी को पसंद आता है। चाहे इसे दाल में तड़का लगा दो, चाहे इसका सब्जी बना दो। भिंडी हर मानक पर खरा उतरती है। भिंडी की सबसे खास बात यह है कि इसको आप एक नहीं बल्कि कई तरह से बना सकते हैं। कई लोग भिंडी को सिर्फ प्याज के साथ बनाते हैं तो कुछ इसमें आलू डालते हैं तो कुछ टमाटर के साथ भिंडी को बनाकर खाते हैं। भिंडी हर मौसम में पाई जाती है। लेकिन इस मौसम में अगर आप अपनी इम्यूनिटी मजबूत करना चाहते हैं तो इस सब्जी का ज़रूर सेवन करें। दरअसल, भिंडी सिर्फ खाने में ही स्वाद से भरपूर नहीं होती बल्कि ये कई बीमारियों में भी बेहद फायदेमंद है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। जानिए भिंडी का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होंगे।

पोषक तत्वों से भरपूर है भिंडी

भिंडी में फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन बी6, फोलेट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में ये सब्जी हमे कई बीमारियों से बचा सकती है। 

इस चीज़ का पानी बढ़ते हुए वजन पर लगाएगा लगाम, छरहरी काय में बदल जाएगी थुलथुल बॉडी

  • इम्यूनिटी बनाए मजबूत: भिंडी को डाइट में शामिल करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि भिंडी में विटामिन सी होता है। ऐसे में अगर आप अपने आप को किसी भी वायरस से बचाना चाहते हैं तो डाइट में भिंडी को जरूर शामिल करें।
  • आंखों की रोशनी बढ़ती है: अगर किसी की भी आंखों की रोशनी कम है तो वो डाइट में भिंडी को शामिल करें। भिंडी में प्रचुर मात्रा में बीटा कैरोटीन होता है। यही बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए आप डाइट में भिंडी को जरूर शामिल करें।
  • पेट का हाज़मा होता है दुरुस्त: अगर ज्यादा भारी खा भी लिया तो पेट खराब होने का डर रहता है। ऐसे में जरूरी है कि आप भिंडी खाएं। भिंडी में फाइबर होता है। इससे आपका पेट लंबे वक्त तक भरा रहता है। इसकी वजह से आप बार-बार खाने से बच जाते हैं और पेट हेल्दी रहता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

बथुआ का साग खाते ही जोड़ों और उंगलियों के दर्द से मिलेगा आराम, इन समस्याओं में भी है कारगर

सर्दियों के मौसम में गर्म पानी से नहाना फायदेमंद है या नुकसानदेह? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।