1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जावित्री खाने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, बीमारियों से बचने के लिए ऐसे करें सेवन

जावित्री खाने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, बीमारियों से बचने के लिए ऐसे करें सेवन

 Published : Aug 26, 2023 01:17 pm IST,  Updated : Aug 26, 2023 01:17 pm IST

Javitri Benefits: आयुर्वेद में जावित्री को औषधी की तरह इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं जावित्री खाने से शरीर को क्या फायदा होता है।

javitri ke fayde- India TV Hindi
javitri ke fayde Image Source : FREEPIK

भारतीय घरों की किचन में मौजूद मसालों से कई बीमारियों का इलाज संभव है। आपने अपने घर में जायफल और जावित्री का इस्तेमाल खाने में कई बार किया होगा। दोनों एक ही पेड़ से निकलते हैं और खाने में इन्हें डालने से स्वाद और खुशबू बढ़ती है। जावित्री हल्के पीले, नारंगी या सुनहरे रंग का मसाला है, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि औषधीय गुणों के कारण इसका उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों में भी किया जाता है। यहां हम आपको जावित्री के फायदे बताने वाले हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

जावित्री खाने से क्या फायदा होता है? (benefits of mace)

पाचन के लिए जावित्री

खानपान में गड़बड़ी के कारण अक्सर लोग पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं। बाहर का तला-भुना खाना पाचन क्रिया को प्रभावित कर देता है, जिसे सही करने के लिए लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं। ऐसे में अगर आप अपने खाने में जावित्री का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी पाचन क्रिया में सुधार होगा और पेट संबंधी समस्याएं भी कम होंगी। 

डायबिटीज के लिए जावित्री

जावित्री में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, इसे खाने में शामिल करने से शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। जावित्री का इस्तेमाल आप अपने खाने में मसाले की तरह कर सकते हैं इसके अलावा जावित्री की चाय पीने से भी सेहत को अनेक फायदे मिलते हैं।

ओरल हेल्थ के लिए जावित्री

मुंह के स्वास्थ का ध्यान न रखा जाए तो कई और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ओरल हेल्थ को सुधारने के लिए भी जावित्री का उपयोग किया जाता है। एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर जावित्री में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।

किडनी के लिए जावत्री

किडनी की सेहत के लिए भी जावित्री फायदेमंद साबित होती है। जावित्री में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो किडनी के लिए लाभदायक होते हैं। जावित्री का इस्तेमाल कई तरीकों से खाने में किया जा सकता है।

जोड़ों में दर्द के लिए जावित्री

शरीर में कैल्शियम की कमी से अक्सर लोगों को गठिया, जोड़ो में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर जावित्री के सेवन से गठिया के दर्द व सूजन में कमी आती है। कई रिसर्च में सामने आया है कि जावित्री के सेवन से सूजन और दर्द को कम किया जा सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: घनी दाढ़ी और मूंछ के ल‍िए लगाएं Beard Oil, जानें इसे लगाने का सही समय और तरीका

दोमुंहे होकर बर्बाद हो रहे हैं आपके खूबसूरत बाल तो, आज से अपनाएं Jawed Habib के ये 3 टिप्स

प्याज खाने के बाद मुंह से आती बदबू से हैं परेशान? तुरंत निजात पाने के लिए बस कर लें ये 3 काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।