1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्याज खाने के बाद मुंह से आती बदबू से हैं परेशान? तुरंत निजात पाने के लिए बस कर लें ये 3 काम

प्याज खाने के बाद मुंह से आती बदबू से हैं परेशान? तुरंत निजात पाने के लिए बस कर लें ये 3 काम

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Aug 26, 2023 07:40 am IST,  Updated : Aug 26, 2023 07:40 am IST

मुंह से प्याज की बदबू कैसे मिटाएं: मुंह से प्याज की बदबू कम करने में ये टिप्स बेहद कारगर तरीके से काम कर सकते हैं। बस आपको प्याज खाने से पहले और बाद में इन चीजों को करना है।

how to get rid of onion breath instantly- India TV Hindi
how to get rid of onion breath instantly Image Source : SOCIAL

मुंह से प्याज की बदबू कैसे मिटाएं: कच्चा प्याज हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। ये सल्फर, पोटेशियम और जिंक जैसे कई तत्वों से भरपूर है जो कि आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से कारगर है। पहले तो ये आपके ब्लड वेसेल्स को साफ रखता है और कोलेस्ट्रोल कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और फिर कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। लेकिन, इन फायदों को छोड़ दें और सिर्फ कच्चा प्याज खाने की बात करें तो इसकी बदबू याद आ जाएगी। दरअसल, कच्चा प्याज खाने के बाद इसका रस मुंह के बैक्टीरिया के साथ मिलकर एक अजीब से गंध छोड़ता है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। ऐसे में ये टिप्स प्याज खाने के बाद मुंह से आती दुर्गंध से (how to get rid of onion breath instantly in hindi) से बचा सकता है।

 प्याज खाने के बाद मुंह से आती दुर्गंध को कैसे दूर करें-Natural way to get rid of onion breath in hindi

1. खाने से पहले प्याज को नींबू या सिरका में डुबोकर रखें

अगर आप रोजाना खाना खाते समय कच्चा प्याज खाते हैं तो, आपको खाने से पहले नींबू के रस में प्याज को डूबोकर रखना चाहिए। इसके अलावा आप सिरके में भी प्याज को भिगोकर रख सकते हैं और आपने ये होटल में खाना खाते समय देखा भी होगा। ऐसा करना इसकी बदबू और एक्टिव इंग्रीडिएंट्स को न्यूट्रलाइज (What neutralizes onion breath) करने में मदद कर सकता है। इससे होगा ये कि जब भी आप प्याज खाएंगे तो इससे आपके मुंह से इसकी दुर्गंध नहीं आएगी। 

onion_in_vinegar
Image Source : SOCIALonion_in_vinegar

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इस तरह से करें गिलोय का इस्तेमाल, चेहरे पर आएगा निखार

2. सौंफ चबाएं

कच्चा प्याज खाने के बाद सौंफ का सेवन इस दुर्गंध को दूर करने में मदद कर सकता है। दरअसल, सौंफ खुद में कुछ एरोमेटिक गुणों से भरपूर है और इसे चबाना मुंह के लार में बैक्टीरियल गतिविधियों में बदलाव लाता है जिससे प्याज की बदबू चली जाती है और आपके सांस से सौंफ की अच्छी खुशबू आती है। 

रिलेशनशिप मजबूत करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, पार्टनर हो जाएगा आपका फैन

 

3. इलायची चबा लें

इलायची एक ऐसी चीज है जो कि आपके ओरल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। खाना खाने के बाद इलायची खाना न सिर्फ आपके पाचक एंजाइम्स को बढ़ावा देने में मददगार है बल्कि ये आपके मुंह से आती दुर्गंध को भी दूर कर सकता है। ये आपके मुंह को साफ करके बैक्टीरियल गतिविधियों को शांत कर सकता है। साथ ही ये आपके सांस से प्याज के दुर्गंध को दूर करता है जिससे आपके मुंह से प्याज की बदबू नहीं आती। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल