1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हेल्थ मिनिस्ट्री ने दिया मोटापा कम करने का अचूक फार्मूला, ये फ्री टिप्स फॉलो करते ही वजन होगा तेजी से कम

हेल्थ मिनिस्ट्री ने दिया मोटापा कम करने का अचूक फार्मूला, ये फ्री टिप्स फॉलो करते ही वजन होगा तेजी से कम

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 28, 2025 02:14 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 02:15 pm IST

अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के इस टिप्स को ज़रूर फॉलो करें

वजन कम करने के लिए पानी- India TV Hindi
वजन कम करने के लिए पानी Image Source : FREEPIK

इन दिनों देश दनिया में मोटापा एक महामारी बनकर उभरी है। मोटापे को लेकर आए दिन WHO के डरावने आंकड़े भी आते रहते हैं। WHO की मानें तो पूरी दुनिया में पिछले 30 साल में मोटापा तीन गुना हो गया है। जिसमें करीब दो सौ करोड़ युवा फैटी हैं और 65 करोड़ लोग मोटापे की गिरफ्त में हैं। अगर भारत की बात करें तो अमेरिका और चीन के बाद ओबेसिटी के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। देश की 70% शहरी आबादी शरीर पर एक्स्ट्रा वजन बढ़ाए घूम रही है। ऐसे में मोटापे को कंट्रोल करने के लिए कुछ दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक ट्वीट किया जिसमें लोगों को मोटापा कम करने का बेहतरीन उपाया बताया गया है। चलिए जानते हैं वो उपाय क्या है?

हेल्थ मिनिस्ट्री ने क्या ट्वीट किया है?

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वजन कंट्रोल करने के लिए ज़रूरी है कि अपने आप को हाइड्रेटेड रखें और खूब पानी पिएं। पानी की कमी से थकन और कमजोर हो सकती है। इसलिए अच्छी जीवनशैली के लिए खूब पानी पिएं।। स्वस्थ शरीर के लिए यह आपका पहला कदम हो सकता है।

वजन कम करने में पानी है कैसे फायदेमंद?

पानी वजन घटाने में कई तरह से फायदेमंद है, जैसे यह भूख को कम करता है, मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है, और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप कम खाते हैं और अतिरिक्त कैलोरी लेने से बचते हैं। ठंडा पानी पीने से शरीर को तापमान तक लाने में कैलोरी बर्न होती है। 

अपने, आप को हाइड्रेटेड रखने के अलावा हेल्दी लाइफ स्टाइल भी फॉलो करें। अच्छी डाइट के साथ रोजाना वर्कआउट और वॉक भी करे। रोज़ाना वॉक और वर्कआउट करने से वजन तेजी से कम होता है। साथ ही अच्छी डाइट वजन हेल्दी तरीके से कम करती है।

वजन कम करने के लिए रोज़ कितना पानी पीना चाहिए?

हाइड्रेटेड रहने के लिए, महिलाओं को प्रतिदिन लगभग 9 कप पानी और पुरुषों को लगभग 13 कप पानी की आवश्यकता होती है। पर्याप्त पानी पीने से लोगों को वज़न कम करने में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।