1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अक्सर पड़ जाते हैं बीमार तो अपनाएं ये 5 उपाय, रहेंगे सेहतमंद

अक्सर पड़ जाते हैं बीमार तो अपनाएं ये 5 उपाय, रहेंगे सेहतमंद

 Published : Apr 25, 2022 11:32 pm IST,  Updated : Apr 25, 2022 11:43 pm IST

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप बार-बार बीमार पड़ने से बच सकते हैं।

Health tips- India TV Hindi
health tips Image Source : FREEPIK

Highlights

  • गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी आजकल लोग बीमार पड़ने लगे हैं।
  • जिन लोगों की इम्‍यून‍िटी कमजोर होती है उन्हें भी बीमार‍ियां और इंफेक्‍शन का खतरा अधिक बना रहता है।

अगर आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं। गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी आजकल लोग बीमार पड़ने लगे हैं। इसके अलावे एक्‍सरसाइज न करना, साफ-सफाई पर ध्‍यान न देना, जरूरी पोषक तत्‍व न लेना आद‍ि जैसी चीजों को नजरअंदाज करके के भी लोग अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं जिन लोगों की इम्‍यून‍िटी कमजोर होती है उन्हें बीमार‍ियां और इंफेक्‍शन का खतरा अधिक बना रहता है। इसलिए खासकर ऐसे लोगों को साफ - सफाई और हेल्‍दी आदतों पर ध्‍यान देना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे ज‍िन्‍हें अपनाकर आप बार-बार बीमार पड़ने से बच सकते हैं। 

गैस की समस्या से हैं परेशान तो अजवाइन का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, तुरंत मिलेगी राहत

गर्म पानी का करें सेवन

जब लोग बीमार पड़ते हैं या फिर सर्दी या जुकाम होता है तो ऐसे में उन्हें गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन आपको बता दें कि बिना किसी बीमारी के भी आपको हल्का गर्म पानी पीना ही चाहिए। ऐसा करने से आप बीमार कम पड़ेंगे। 

विटामिन सी डाइट में करें शामिल

गर्मियों के मौसम में लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं। इसलिए इस मौसम में ठीक से खाने पीने का सलाह दी जाती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में विटामिन सी शामिल कर सकते हैं। ये इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होता है। इसलिए खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे आपको विटामिन सी मिलें। 

पर्याप्त नींद लें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को पर्याप्त नींद लेना काफी मुश्किल हो गया है। पूरी नींद न होने की वजह से भी कई बार व्यक्ति बीमारी पड़ जाता है। इसके अलावा जुकाम और बुखार होने के खतरे भी बढ़ जाते हैं। 

कमर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए यूं करें दालचीनी का इस्तेमाल, मिलेगी राहत

पानी का सेवन अधिक करें

एक्सपर्ट के अनुसार रोजाना आपको कम से कम आठ गिलास या इसके आसपास पानी पीना चाहिए। अगर आप रोजाना अधिक मात्रा में पानी का सेवन करेंगे तो इससे आप कई बीमारियों से दूर रहेंगे। 

हमेशा पॉजिटिव सोचें

कोई भी इंसान लाइफ में हमेशा खुश नहीं रह सकता है। कई बार किसी परेशानी की वजह वह दुखी हो जाता है। इस दौरान उसके दिमाग में नकारात्मक बातें आने लगती हैं और भी बिना सोचे समझे कुछ भी कर जाता है। इसलिए खासकर, ऐसे में समय में हमें पॉजिटिव ही सोचना चाहिए। कई शोध के अनुसार, हमेशा पॉजिटिव सोचने वाले लोग अन्य के मुकाबले कम बीमार पड़ते हैं। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।