1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

डायबिटीज के मरीज डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 25, 2020 01:06 pm IST,  Updated : Sep 25, 2020 01:09 pm IST

अगर आप डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं तो अपनी डाइट में शामिल करें ये स्नैक्स। इससे आपका ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल रहेग।

डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर- India TV Hindi
डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

डायबिटीज सबसे आम बीमारियों से में से एक मानी जाती है। इस बीमारी से बुजुर्ग ही नहीं बल्कि अधिक मात्रा में बच्चे और युवा शिकार हो रहे हैं। ब्लड शुगर बढ़ जाने के कारण स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर इसे सही समय में कंट्रोल नहीं किया तो फेफड़ों, आंखों के साथ शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। डायबिटीज को जड़ से खत्म  करना काफी मुश्किल है। लेकिन अगर आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल का पूरा ध्यान रखें जो इस बीमारी को काफी हद तक कंट्रोल में किया जा सकता है। 

डायबिटीज के मरीजों को हेल्दी खाना  का सेवन करना चाहिए। लेकिन कौन सी चीज हेल्दी है यह चुनना काफी मुश्किल भरा काम है। अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट है। इससे आपका ब्लड शुगर हमेशा लेवल में रहेगा। जानिए किन-किन फूड्स में पाए जाते है ये गुण। 

सोनम कपूर कई सालों से है PCOS से पीड़ित, शेयर किए इस रोग को कंट्रोल करने के टिप्स

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए करें इन चीजों का सेवन

अंडा

अगर आपको अंडा खाना पसंद हैं तो आपको बता दें यह आपके ब्लड शुगर को भी कंट्रोल कर सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए रोजाना उबले हुए अंडे जरूर खाएं। 

फलों के साथ दही
हल्का और पौष्टिकता से भरा दही आंत के लिए काफी फायदेमंद है। जिससे आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगा। इसलिए दही के साथ आप लोकल और मौसमी फलों का सेवन करें। 

घर पर ब्लड शुगर चेक करते हैं? इन बातों का ध्यान रखिए वरना होगा नुकसान

ओट्स
Image Source : INSTAGRAM/KNEADTHEEATSओट्स

ओट्स
औट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसलिए आप ओट्स डोसा या फिर दलिया के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। 

मल्टीग्रेन मुथिया
मुथिया  एक उबला हुआ स्नैक्स हैं जो गुजरात में लोकप्रिय हैं। यह पकौड़े की तरह दिखते हैं। जिसे दाल और सब्जियों से मिलाकर बनाया जाता है। आप चाहे तो इसमें उच्च फाइबर युक्त अनाज लाकर इसमें मिला सकते हैं।

एक साथ खाते हैं दूध और केला तो हो जाएं सावधान, आ सकते हैं कई बीमारियों की चपेट में 

 हरी मूंग दाल और गाजर का पैनकेक
अधिकतर लोगों को पैनकेक खाना पसंद होता है। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो बस हरी मूंग की दाल औऱ गाजर के पैनकेक बनाएं। मूंग दाल में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो आसानी से पच जाता है। इसके साथ ही आप इसे और हेल्दी बनाने के लिए गाजर जोड़ सकते हैं। 

थायराइड को कंट्रोल करने में कारगर है ये औषधियां, स्वामी रामदेव से जानें खाने का सही तरीका

रागी पैनकेक
रागी एक सुपरफूड माना जाता है। इससे बने पैनकेक का सेवन करके आप आसानी से अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल रख सकते हैं। 

बादाम
बादाम में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। इसलिए जब भूख लगे तो बादाम का सेवन करें। इसके अलावा आप सूरजमुखी के बीज, चिया शीड्स और कद्दू  के बीज भी का सकते हैं। 

डायबिटीज पेशेंट जरूर खाएं ये 4 चीजें, हमेशा शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।