1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 40 की उम्र में ही बढ़ने लगे हैं हार्ट अटैक के मामले, जानें वजह और दिल को स्वस्थ रखने के बेहतरीन टिप्स

40 की उम्र में ही बढ़ने लगे हैं हार्ट अटैक के मामले, जानें वजह और दिल को स्वस्थ रखने के बेहतरीन टिप्स

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 05, 2026 09:54 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 09:55 pm IST

​पिछले कुछ सालों में 40 साल के आसपास के लोगों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे कौन सी वजहें ज़िम्मेदार हैं और बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

हार्ट अटैक- India TV Hindi
हार्ट अटैक Image Source : FREEPIK

पिछले कुछ सालों में भारत में कम उम्र के लोगों, खासकर 40 साल के आसपास के लोगों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। पहले जहां दिल से जुड़ी बीमारियों को बढ़ती उम्र की समस्या माना जाता था, वहीं अब युवा और मिडिल एज के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। अगर समय रहते इन कारणों को समझकर सही आदतें अपनाई जाएं, तो हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

40 की उम्र में हार्ट अटैक बढ़ने के कारण

  • अनहेल्दी लाइफस्टाइल: आजकल ज्यादातर लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं और शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं। एक्सरसाइज की कमी, फास्ट फूड का ज्यादा सेवन और अनियमित दिनचर्या दिल की सेहत पर बुरा असर डालती है।

  • तनाव और मानसिक दबाव: काम का प्रेशर, आर्थिक जिम्मेदारियां और लगातार तनाव भी हार्ट की सेहत को प्रभावित करते हैं। लंबे समय तक रहने वाला तनाव ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

  • खराब खानपान: ज्यादा तला-भुना, जंक फूड, ज्यादा नमक और चीनी का सेवन कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। इससे धीरे-धीरे धमनियों में फैट जमा होने लगता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

  • मोटापा और शारीरिक गतिविधियों की कमी: वजन ज्यादा होने और एक्सरसाइज़ नहीं करने से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ती हैं, जो दिल की बीमारियों का जोखिम तेजी से बढ़ाती हैं।

दिल को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

  •  हर दिन कम से कम 30 मिनट वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज करना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

  • दिल को हेल्दी रखने के लिए डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स और हेल्दी फैट शामिल करें। तले-भुने और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।

  • दिल को हेल्दी रखने के लिए  ध्यान, योग और पर्याप्त नींद लेने से तनाव कम करने में मदद मिलती है, जो दिल के लिए अच्छा होता है।

  • स्मोकिंग छोड़ने से हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

  • ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच करवाते रहें ताकि किसी भी समस्या का समय पर पता चल सके।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।