1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह उठते ही क्यों बढ़ जाता है ब्‍लड शुगर लेवल, डायबिटीज के मरीज जान लें कैसे करें बचाव?

सुबह उठते ही क्यों बढ़ जाता है ब्‍लड शुगर लेवल, डायबिटीज के मरीज जान लें कैसे करें बचाव?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 28, 2024 04:18 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 04:19 pm IST

High Blood Sugar: डायबिटीज के मरीज अक्सर सुबह हाई ब्लड शुगर से परेशान रहते हैं। खान-पान से जुड़ी कुछ गलत आदतों और लाइफस्टाइल की वजह से समस्या बढ़ सकती है। जान लें क्या है सुबह शुगर बढ़ने के कारण?

ब्लड शुगर हाई - India TV Hindi
ब्लड शुगर हाई Image Source : FREEPIK

सुबह ब्लड शुगर बढ़ने से शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगती हैं। आपको बहुत थकान महसूस होती है और शरीर एक्टिव नहीं रह पाता है। सुबह ब्‍लड शुगर लेवल हाई होने के कई कारण हो सकते हैं। मॉर्न‍िंग ब्‍लड शुगर का मतलब जब आप सोकर उठते हैं और फास्टिंग के जरिए जो ब्लड शुगर की जांच होती है। इससे पता चलता है कि रात में आपके शरीर ने ब्‍लड शुगर को क‍ैसे कंट्रोल क‍िया है। सुबह के समय जिन लोगों का शुगर लेवल हाई होता है उसके पीछे की वजह डाइट और लाइफस्टाइल को भी माना जाता है। 

ऐसे लोगों के शरीर में ज्यादा तनाव पैदा होता है जिसकी वजह से स्‍ट्रेस बढ़ाने वाला हार्मोन कोर्टि‍सोल ज्यादा पैदा होने लगता है। ऐसी स्थिति में सुबह ब्‍लड शुगर लेवल हाई रहता है। कई बार समय पर डायब‍िटीज की दवाएं न लेने से भी ब्‍लड शुगर हाई हो जाता है। अच्छी नींद न आए तो सुबह ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं जानिए इनसे कैसे बचा जा सकता है?

  1. एक्‍सरसाइज- जो लोग फिजिकली एक्टिव नहीं रहते हैं सुबह उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। वहीं एक्‍सरसाइज करने वाले का ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसलिए आपको नियमित रूप से वॉक, रनिंग, जॉगिंग या किसी भी तरह की कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे फास्‍ट‍िंग ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

  2. देर रात खाना- जो लोग देर रात तक खाना खाते हैं या फिर रात में उठकर कुछ भी खा लेते हैं उनका ब्‍लड शुगर लेवल सुबह हाई हो सकता है। वहीं जिन लोगों को रात में देर तक जागने की आदत होती है उन्हें देर से खाने की भी आदत हो जाती है। ऐसे लोगों में सुबह ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है। ब्‍लड शुगर काबू में रखना है तो रात में 8-9 बजे तक ड‍िनर जरूर कर लें।

  3. खाने और सोने के बीच अंतर- ज्‍यादातर लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं। जो सेहत के लिए हानिकारक है। खाने और सोने के बीच आपको कम से कम 2-3 घंटे का अंतर जरूर रखना चाहिए। कोशिश करें कि डिनर के बाद कुछ देर वॉक करें। रात में ज्यादा मीठी चीजों को खाने से बचना चाह‍िए। 

  4. वजन कंट्रोल करें- सुबह के वक्त ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना है तो इसके लिए वजन को काबू करना जरूरी है। वेट कंट्रोल के लिए हार्मोन्‍स का सही बैलेंस करना जरूरी है। इससे ब्‍लड ग्‍लूकोज का लेवल भी काबू में रहता है। हार्मोन्‍स के बिगड़ने से शुगर, ब्लड प्रेशर और स्‍ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।