1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Year Ender 2023: इन 5 बीमारियों के लिए इस साल सर्च किए गए सबसे ज्यादा Home Remedies, जानें कौन है टॉप पर!

Year Ender 2023: इन 5 बीमारियों के लिए इस साल सर्च किए गए सबसे ज्यादा Home Remedies, जानें कौन है टॉप पर!

 Published : Dec 20, 2023 12:46 pm IST,  Updated : Dec 20, 2023 12:46 pm IST

Year Ender 2023: इस साल 2023 में कुछ ऐसी बीमारियां ज्यादा रहीं जिनके लिए लोगों ने गूगल पर खूब सर्च किया और कुछ कारगर घरेलू उपजारों के बारे में जाना। तो, आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन टॉप पर है और क्यों। साथ ही इसके सेहत के लिए क्या मायने हैं।

 most google searched home remedies- India TV Hindi
most google searched home remedies Image Source : SOCIAL

Year Ender 2023: साल 2023 बीतने को है और आगे बढ़ने के साथ लोग इस साल हुई बड़ी घटनाओं पर भी एक नजर डाल रहे हैं। ऐसे में इस साल कुछ ऐसी बीमारियां भी रहीं जिन्हें लोगों ने गूगल पर खूब सर्च किया। लोगों ने न सिर्फ इनके बारे में जानकारी चाही बल्कि, इन बीमारियों के लिए घरेलू उपचारों की भी खोज की। साथ ही कुछ कारगर घरेलू उपचारों पर विश्वास भी जताया। तो, जानते हैं कौन सी हैं ये बीमारियां जिन्हें लोगों ने इस साल खूब सर्च किया। साथ ही इनके कुछ कारगर घरेलू उपायों के बारे में भी जानने कोशिश की जाएगी।

इन 5 बीमारियों के लिए इस साल सर्च किए गए सबसे ज्यादा Home Remedies

1. हाई कोलेस्ट्रॉल के घरेलू उपचार

हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए लोगों ने इस साल खूब घरेलू उपचार सर्च किया। दरअसल, कोलेस्ट्ऱल का बढ़ना लोगों के लिए एक आम समस्या बनती जा रही है। स्थिति ऐसी है कि दिल की बीमारियां इस एक खास वजह से ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में आपकी धमनियों में जमा गंदगी को साफ करने में कुछ घरेलू उपाय सच में काम करते हैं। जैसे कि धनिया का पानी, अजवाइन की चाय और फाइबर से भरपूर कुछ फूड्स।

देश में बढ़े आत्महत्या के मामले, बाबा रामदेव के इन उपायों की मदद से खुद को अवसाद ग्रसित होने से बचाएं

2. डायबिटीज के घरेलू उपचार

डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिससे लोग हमेशा परेशान रहते हैं। इस बीमारी में सबसे जरूरी होता है शुगर मैनेज करना और इस काम में कुछ घरेलू उपचार हमेशा मददगार हो सकते हैं। जैसे कि ओट्स का सेवन और जो का पानी पीना डायबिटीज में शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा आंवला जूस और मेथी का सेवन भी इस काम में मददगार है। 

diabetes remedies
Image Source : SOCIALdiabetes remedies

3. हाई यूरिक एसिड के घरेलू उपचार 

हाई यूरिक एसिड की समस्या में लौकी का जूस पीना या जौ का पानी पीना एक कारगर घरेलू उपचार हो सकता है। इतना ही नहीं जो भी चीजें पानी और फाइबर से भरपूर हैं उन सबका सेवन यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। 

4. हाई बीपी का घरेलू उपाय

हाई बीपी के लिए अलग-अलग घरेलू उपायों को लोगों ने खूब सर्च किया है। असल में कुछ चीजें जो कि बीपी कंट्रोल कर सकती हैं उनपर लोगों का हमेशा से भरोसा रहा है। जैसे कि हाई बीपी में पानी पीना। दूसरा हाई बीपी में नींबू पानी और हाई बीपी में सौंफ की चाय। तो, बीपी बढ़ जाने पर आप इन तमाम घरेलू उपायों को कारगर तरीके से आजमा सकते हैं। 

पेट की लटकती और झूलती हुई चर्बी होगी कुछ ही दिनों में गायब, बस करें इन 2 मसालों के ड्रिंक का सेवन

5. मोटापा घटाने का तरीका

मोटापा कम करने के लिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कारगर है। जैसे कि पपीता खाना मोटापा कम करने में मदद कर सकता है। गर्म पानी में शहद मिलाकर पीना मोटापा कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा हल्दी का पानी पीना भी मोटापा कम करने में मददगार है। तो, ये थीं वो बीमारियां जिनके लिए सालभर लोगों ने खूब सर्च किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।