1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इस अंग में बढ़ जाती है बहुत ज़्यादा दिक्कत, ऐसे करें पहचान

यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इस अंग में बढ़ जाती है बहुत ज़्यादा दिक्कत, ऐसे करें पहचान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 08, 2025 07:13 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 07:13 pm IST

यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर में कई दिक्कते होने लगती हैं खासकर जोड़ों में। ऐसे में चलिए जानते हैं जब यह शरीर में बढ़ता है तो कौन सा अंग सबसे पहले प्रभावित होता है.

यूरिक एसिड- India TV Hindi
यूरिक एसिड Image Source : AI

जब आप ज़रूरत से ज़्यादा प्रोटीन लेते हैं, तो शरीर में यूरिक एसिड बनने लगता है, जो एक वेस्ट प्रोडक्ट है। यह यूरिक एसिड शरीर में जमा होता रहता है और जब इसकी मात्रा एक खास स्तर से ऊपर बढ़ जाती है, तो यह पथरी के रूप में दिखने लगता है। यह हड्डियों के बीच छोटे-छोटे क्रिस्टल्स की तरह चिपक जाता है और जोड़ों में गैप बना देता है। हालांकि इसका असर शरीर के कई हिस्सों पर पड़ सकता है, लेकिन कुछ खास अंग ऐसे हैं जहाँ दर्द और सूजन सबसे पहले और ज़्यादा नज़र आते हैं। आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड का दर्द सबसे ज़्यादा कहाँ महसूस होता है।

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड सबसे पहले पैरों को करता है प्रभावित:

जब यूरिक एसिड का स्तर बहुत ज़्यादा हो जाता है और यह जोड़ों के बीच पथरी के रूप में आ जाता है, तो यह जोड़ों के बीच एक गैप बनाता है। यह गैप समय के साथ बढ़ता जाता है और साफ दिखने लगता है। इसे आप सबसे पहले पैरों के अंगूठे में देख सकते हैं। आपको नज़र आएगा कि अंगूठे के जोड़ों के बीच एक गैप है जो लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा, आप इसे टखनों और पैरों की दूसरी उंगलियों में भी देख सकते हैं। यह समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है और काफी परेशान करने वाली हो सकती है।

यूरिक एसिड बढ़ने पर उंगलियों में होती हैं ये शुरुआती दिक्कतें:

यूरिक एसिड बढ़ने पर उंगलियों में सबसे ज़्यादा दिक्कतें महसूस हो सकती हैं। इनमें सूजन के साथ दर्द भी शामिल है। यह दर्द इतना बढ़ सकता है कि गंभीर रूप ले ले और समय के साथ और फैल जाए। इसके अलावा, उंगलियों के जोड़ लाल दिख सकते हैं और उनमें लगातार तेज़ दर्द बना रह सकता है। इससे चलने-फिरने में भी काफी परेशानी हो सकती है।

यूरिक एसिड की समस्या को समय रहते पहचानना और इसे नज़रअंदाज़ न करना बहुत ज़रूरी है। तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और उन चीज़ों से बचें जिनसे यूरिक एसिड बढ़ सकता है। इसलिए, प्यूरिन से भरपूर चीज़ों का सेवन कम करें, नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करें और एक हेल्दी डाइट अपनाएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।