1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चेहरे की रौनक छीन रहे हैं चेचक के दाग?, इन टिप्स की मदद से खत्म हो जाएंगे स्पॉट्स

चेहरे की रौनक छीन रहे हैं चेचक के दाग?, इन टिप्स की मदद से खत्म हो जाएंगे स्पॉट्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2020 12:21 pm IST,  Updated : May 27, 2020 02:01 pm IST

चिकन पॉक्स की बीमारी एक वायरस के कारण हो जाती है। जिसके कारण शरीर में लाल दाने पड़ जाते हैं। इनके सुख जाने के बाद पड़े दाग हो हटाने के लिए यह घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं।

चिकनपॉक्स के दाग से निजात पाने के घरेलू उपाय- India TV Hindi
चिकनपॉक्स के दाग से निजात पाने के घरेलू उपाय Image Source : TWITTER.ERSTOLLERY

चिकन पॉक्स या चेचक एक संक्रामक बीमारी है। जो Varicella Zoster वायरस के कारण होती है। जिसके कारण पूरे शरीर में चकत्ते और लाल दाने उबर आते हैं। इसके साथ ही इनमें अधिक खुजली भी होती हैं। इसके साथ ही पीड़ित व्यक्ति को अधिक दर्द के साथ बुखार भी आ जाता है। अगर सही समय में चेचक की वैक्सीन दी गई तो 1-2 सप्ताह के अंदर यह बीमारी सही हो जाती है। चेचक के दाने सुखने लगते है लेकिन यह दाग छोड़ जाते हैं जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। कई लोग इन दागों से निजात पाने के लिए सर्जरी का भी सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहे तो इन दागों को घरेलू उपायों के द्वारा आसानी से ठीक कर सकते हैं। 

चिकन पॉक्स होने के लक्षण

  • तेज बुखार
  • धीरे-धीरे शरीर में लाल दाने दाने पड़ने लगते हैं। जिसके बाद 4-5 दिन के अंदर ये दाने पक जाते हैं। 
  • बार-बार गला सूख जाना या बैठ जाना
  • उल्टी आना 
  • सिर दर्द होना
  • स्किन में चकत्ते पड़ जाना।
  • पूरे शरीर में दर्द या ऐंठन
  • छोटे-छोटे लाल रंग के धब्बे होते हैं। यह दाने पहले माथे और  कलाई पर आते हैं।
  • दानों के चारों ओर स्किन में सूजन के साथ लाल घेरा पड़ जाना।
  • कमर में तेज दर्द होता है 
  • सीने में अजीब सी जकड़न महसूस होना।

ज्यादा पसीना आता है तो डिओडोरेंट की बजाय इस्तेमाल करें ये घरेलू उपाय, रहेंगे हरदम फ्रेश

नींबू
Image Source : TWITTER/AYAKOKAMI8नींबू

इन उपायों से दूर करें चिकन पॉक्स के दाग

नींबू

नींबू में विटामिन सी के साथ इसका नेचर अम्लीय होता है जो स्किन से आसानी से दाग निकाल देता है। इसके लिए नींबू का रस कॉटन में लेकर प्रभावित जगह पर लगाएं और थोड़ा देर बाद साफ पानी से धो लें। 

शहद
Image Source : INSTRAGRAM/EUNIQUEORGANICSशहद

शहद
शहद में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिसके द्वारा भी चेचक के दागों को हटाया जा सकता है। इसके लिए शहद दाग में लगाएं और कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें। सप्ताह में कम से कम 3-4 बार ऐसा करें।

लहसुन
Image Source : INSTRARAM/FOTOPOLZAलहसुन

लहसुन
लहसुन की कुछ कलियों को लेकर पीस लें और इसके रस को दाग में लगा लें। कुछ देर लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। 

बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन या एकाग्रता की है कमी, सिखाएं ये योगासन

चंदन
चंदन पाउडर को ऑलिव ऑयल में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे दाग में लगा लें। कुछ देर लगा रहने के बाद धो लें।

 

एलोवेरा
Image Source : INSTRAGRAM//ALOEVERA_JEL_ANKARA/एलोवेरा

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में ऐसे गुण पााए जाते हैं जो आपकी स्किन से दाग हटाने के साथ-साथ निखार भी लगाता है। इसका इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं। इसके लिए थो़ड़ा सा एलोवेरा जेल लेकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद थोड़ी देर में धो लें।

ब्लड शुगर अचानक घट जाए तो तुरंत करना चाहिए इन चीजों का सेवन, कंट्रोल में आ जाएगी स्थिति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।