1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड शुगर अचानक घट जाए तो तुरंत करना चाहिए इन चीजों का सेवन, कंट्रोल में आ जाएगी स्थिति

ब्लड शुगर अचानक घट जाए तो तुरंत करना चाहिए इन चीजों का सेवन, कंट्रोल में आ जाएगी स्थिति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2020 12:09 pm IST,  Updated : May 25, 2020 02:23 pm IST

ब्लड में शुगर लेवल 70 mg/dl या इससे कम हो जाने को लो ब्लड शुगर या हायपोग्लायसीमिया कहा जाता है। ब्लड शुगर के मरीजों को कई बार ऐसी आपात स्थिति का सामना करना पड़ता है।

लो ब्लड शुगर का इलाज- India TV Hindi
लो ब्लड शुगर का इलाज Image Source : INSTRAGRAM/HANKST1DJOURNEY

आजकल के समय खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण ब्लड शुगर की समस्या आम हो चुकी हैं। जिसके कारण डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान में काफी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। जरा सी चूक ब्लड शुगर को नीचे ले आती है जिससे सेहत संकट में आ जाती है। जिस तरह हाई ब्लड शुगर (Blood Sugar) सेहत के लिए खतरनाक है उसी तरह लो ब्लड शुगर भी नुकसानदेय साबित होता है। ब्लड शुगर कम होने की स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया के नाम से जाना जाता है। अगर इस बीमारी को समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो किडनी, हार्ट और लिवर के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। जानिए लो ब्लड प्रेशर के कारण, लक्षण और कैसे घर पर करें कंट्रोल।

जेनेटिक शुगर के लिए रामबाण है ये घरेलू उपाय और योगासन, स्वामी रामदेव से तरीका 

 ब्लड में शुगर लेवल 70 mg/dl या इससे कम हो जाने को लो ब्लड शुगर या हायपोग्लायसीमिया कहा जाता है।

लो ब्लड शुगर के लक्षण

  • थकान महसूस होना
  • दिल में घबराहट
  • हाथ-पैर कांपना
  • अधिक पसीना आना
  • नींद के दौरान रोना
  • चिड़चिड़ापन
  • हमेशा चिंता में रहना
  • किसी बात को नहीं समझ पाना 
  • देखने में परेशानी होना
  • बेहोश होना
  • स्किन का पीला पड़ जाना।
  • सिरदर्द
  • भूख अधिक लगना।
  • मुंह के चारों ओर सनसनी सा महसूस होना।

 लो ब्लड शुगर होने का कारण

हाइपोग्लाइसीमिया तब होता है जब शरीर के खून में शर्करा यानी ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती हैं। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। बहुत कम खाना या देर से खाना खाना, ब्रेकफास्ट के बिना अधिक एक्सरसाइज करना भी लो ब्लड शुगर का ही कारण हो सकते हैं। कई बार तनाव और अधिक दवा के सेवन के कराण भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। 

ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहता? इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

लो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए घरेलू उपाय

फल
Image Source : INSTRAGRAM/AKSHAY_WANIफल

फलों का सेवन

ऐसे फूड्स का सेवन करें जिसमें अधिक मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जो लोग पूरे फल खा रहे थे, विशेषकर ब्लूबेरी, अंगूर और सेब, उनमें टाइप 2 डायबिटीज के विकास के जोखिम काफी कम होता है। इसलिए आप एक या आधा कप फलों का जूस पिएं। 

दूध
Image Source : INSRAGRAM//SLOWLIVING.HUNGARY.MOZGALOM/दूध

दूध
ये बात हम अच्छी तरह से जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो दूध आपके लिए रामबाण साबित हो  सकता है। इसलिए नियमित रूप से 1 कप दूध पिएं। 

गर्मियों में सलाद या जूस किसी भी तरह रोजाना खाइए खीरा, होंगे ये 6 फायदे

शुगर
Image Source : INSTRAGRAM/ZENSOVET1शुगर

शुगर या कैंडी
लो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप 1 चम्मच शुगर या फिर कैंडी का सेवन कर सकते हैं।

लहसुन का सेवन
लहसुन में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो डायबिटीज के साथ-साथ कई बीमारियो से आपका बचाव करता है। लहसुन में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को नॉर्मल करके इंसुलिन संवेदनशीलता और स्राव में सुधार करते है।

दही
Image Source : INSTRAGRAM/HAPPIEHERBIVOREदही

दही
रोजाना सादा दही खाने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई कि दही एकमात्र ऐसा डेयरी उत्पाद हो सकता है जो स्थिति को विकसित करने के जोखिम को कम करता है। इसके अलावा दही में बहुत ही कम GI होता है।

ड्राई फूट्स
ड्राई फूड्स में अधिक मात्रा में फाइबर के साथ-साथ विटामिन्स, एंटी ऑक्सीडेंट, मिनरल्स, पोटैशियम पाया जाता है। जो लो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। 

गिलोय का सेवन करने से दूर होगी डायबिटीज और टीबी जैसी बीमारियां, जानिए इसके फायदे

डाइट का रखें ख्याल
लो ब्लड प्रेशर वाले मरीज 4-5 घंटे बाद कुछ  न कुछ जरूर खाएं। स्नैक्स के अलावा कम से कम 3 बार भोजन करें। खाना खाने के बाद करीब 1 या आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करें। 

मेडिटेशन
Image Source : INSTRAGRAM/ANGELCITYRESEARCHINCमेडिटेशन

निरंतर ब्लड शुगर करें चेक 
व्यायाम से पहले और बाद में अपनी शुगर की जाँच करें। इसके बारे में अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। 

अल्कोहाल का सेवन
अगर आप अल्कोहाल लेते हैं तो अपनी शुगर की निरंतर जांच करते रहें। 

30 दिन में जड़ से खत्म करें डायबिटीज, स्वामी रामदेव से जानें रामबाण इलाज 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।