1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कफ की समस्या से हैं परेशान तो करें इन 3 चीजों का सेवन, मिलेगी राहत

कफ की समस्या से हैं परेशान तो करें इन 3 चीजों का सेवन, मिलेगी राहत

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Oct 27, 2021 12:22 pm IST,  Updated : Oct 28, 2021 12:59 pm IST

खांसी होने पर अक्सर कफ की समस्या होने लगती है। कफ जमने की वजह से छाती और गले हमेशा भारी लगने लगता है। ऐसे में आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

Home remedies for cough- India TV Hindi
Home remedies for cough Image Source : FREEPIK.COM

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या होना आम बात है। ऐसे में अगर आपको गले और छाती में कुछ जमा हुआ सा महसूस हो या फिर सांस लेने में तकलीफ हो रही हो तो समझ लें कि ये लक्षण कफ जमा होने के हैं।

अगर लंबे समय तक छाती में कफ जमा रहता है तो इससे संक्रमण या सूजन की शिकायत भी हो सकती है। ऐसे में समय रहते कफ से निजात पाना बेहद जरूरी है। अगर आप भी कफ भी समस्या से परेशान हैं तो इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। 

खांसी, बुखार और बुखार ने किया लंग्स पर वार, स्वामी रामदेव से जानिए इम्यूनिटी को मजबूत रखने का तरीका

बेसन की रोटी

स्वामी रामदेव के अनुसार बेसन में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके साथ ही इसमें शरीर को जरूरी ऊर्जा भी देता है जो उसे सर्द मौसम से लड़ने में मदद करती है। बेसन की रोटी से आपको सर्दी-जुकाम, कफ से ही छुटकारा नहीं मिलेगा। बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी। बेसन की रोटी में थोड़ा सा घी लगाकर गुड़ के साथ खाने से शरीर में गर्मी आती है।

शरीर में बढ़े हुए आयरन को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय, दिखेगा असर

Bhuna Chana
Image Source : INSTAGRAM/MERECIPESAAATASTEBhuna Chana

भुना चना
भुना चना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। गुड़ के साथ भुने चने का सेवन करने से आपको सर्दी-जुकाम के साथ कफ की समस्या दूर होगी। रात को सोने से पहले थोड़ी मात्रा में भुने चने और गुड़ का सेवन करें। 

mulethi
Image Source : INSTAGRAM/THEMERAKICRYSTALSmulethi

मुलेठी
मुलेठी एक ऐसी जड़ी बूड़ी है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधी के रूप में किया जाता है। मुलेठी में कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक और प्रोटीन के तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। सर्दियों के मौसम में मुलेठी का सेवन करना फायदेमंद है। अगर आप कफ की समस्या से परेशान हैं तो थोड़ी सी मात्रा में मुलेठी लेकर चबा लें। इसके अलावा सूखी खांसी में कफ पैदा करने के लिए इसकी 1 चम्मच मात्रा को मधु के साथ दिन में 3 बार चटाना चाहिए। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।