1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कफ की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, इंस्टेंट मिलेगा लाभ

कफ की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, इंस्टेंट मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2021 11:05 am IST,  Updated : Feb 02, 2021 11:05 am IST

स्वामी रामदेव के अनुसार कफ की समस्या से समय रहते छुटकारा पा लेना चाहिए। नहीं तो ये आगे चलकर सांस संबंधी समस्याओं का कारण बन जाता है। ऐसे में आप ये घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं।

कफ की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, इंस्टेंट मिलेगा लाभ- India TV Hindi
कफ की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, इंस्टेंट मिलेगा लाभ Image Source : INSTAGRAM/OBCASY.PL/

बदलते मौसम के कारण अधिकतर लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। मौसम ठंडा होने के कारण अधिकतर लोगों को एलर्जी की समस्या है। खासतौर पर अस्थमा के मरीजों सर्दियों के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर इसे समय रहते ध्यान नहीं दिया तो बहती हुई नाक कफ का रूप ले लेती हैं। जिसके बाद गले और छाती में कुछ जमा हुआ सा महसूस होने लगता है। 

स्वामी रामदेव के अनुसार कफ की समस्या से समय रहते छुटकारा पा लेना चाहिए। नहीं तो ये आगे चलकर सांस संबंधी समस्याओं का कारण बन जाता है। ऐसे में आप ये घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। 

पिएं ये स्पेशल पानी

कफ की समस्या से निजात पाने के लिए तुलसी, अदरक और लौंग काफी कारगर है। इसके लिए 1 लीटर पानी नें 5-6 तुलसी की पत्तियां, थोड़ी सी अदरकऔर 2-3 लौंग डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे दिनभर पिएं। इससे आपको कफ की समस्या से लाभ मिलेगा।

बढ़े हुए यूरिक एसिड से कुछ ही दिनों में कंट्रोल करेंगे ये घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करे इस्तेमाल

ऐसे करेगा काम

तुलसी
तुलसी की पत्तियों में भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। इसमें मुख्य रूप से विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, आयरन, क्लोरोफिल, सिट्रिक, टारटरिक एवं मैलिक एसिड पाया जाता है। जोसर्दी-जुकाम के साथ कफ की समस्या से भी निजात दिला देते हैं। 

अदरक
अदरक में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मैग्नीज और कॉपर  पाए जाते हैं जो सर्दी-खांसी, कफ से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते है। 

पीठ दर्द, यूरिन प्रॉब्लम हो सकते हैं किडनी इंफेक्शन के सिग्नल, स्वामी रामदेव से जानिए डायलिसिस से बचने का सॉल्यूशन

लौंग

इसमें एंटीकोलेस्टरिक और एंटी लिपिड जैसे गुण पाए जाते हैं। जो आपको गले की खराश, दर्द के साथ  कफ की समस्या से निजात मिलता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।