1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नींद ना आने की समस्या को जल्द खत्म कर देगा ये घरेलू नुस्खा, बस रोजाना ऐसे करें इसका इस्तेमाल

नींद ना आने की समस्या को जल्द खत्म कर देगा ये घरेलू नुस्खा, बस रोजाना ऐसे करें इसका इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 26, 2020 06:50 pm IST,  Updated : Oct 27, 2020 08:45 pm IST

रात में नींद न आना आजकल के समय में ज्यादातर लोगों की समस्या बनती जा रही है। ऐसे में अखरोट की मीम असरदार हो सकती है।

Walnut- India TV Hindi
Walnut Image Source : INSTAGRAM/HEALTH_KITCHEN

रात में नींद न आना आजकल के समय में ज्यादातर लोगों की समस्या बनती जा रही है। दिनभर की थकान के बाद रात में अच्छी नींद आ जाए तो शरीर को आराम मिलता है। लेकिन अगर किसी को रात में भी ठीक तरह से नींद न आए तो उसकी पूरी दिनचर्या बिगड़ जाती है। दिनभर शरीर में चुस्ती-फुर्ती नहीं रहती और थकान महसूस होती है। यहां तक कि कई लोगों को चिड़चिड़ापन भी हो जाता है। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो इसमें आपकी मदद घरेलू नुस्खे कर सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों में अखरोट की मीम है। जानिए अखरोट की मीम में ऐसा क्या होता जिसकी वजह से नींद ना आने की समस्या खत्म हो जाती है। साथ ही ये भी बताएंगे कि इसका सेवन कब और कैसे करना चाहिए। 

कुछ दिनों में ही कंट्रोल हो जाएगा बढ़ा हुआ यूरिक एसिड, बस करें इस तेल का इस्तेमाल

अखरोट की मीम 

अखरोट की मीम भी नींद न आने की समस्या का कारगर उपाय है। इसके सेवन से तनाव कम होता है जिसकी वजह से नींद आसानी से आ जाती है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और मेलाटोनिन होता है। जो नींद ना आने की समस्या में कारगर साबित होता है। इसके साथ ही आपका मूड अच्छा रखता है। 

जानें अखरोट की मीम का कब और कैसे करें सेवन
अखरोट की मीम को आप दिन में दो बार जरूर खाएं। इसे सुबह नाश्ते के बाद और फिर रात में सोने के करीब आधा घंटे पहले खाएं। ऐसा करने पर आपकी नींद न आने की समस्या दूर हो जाएगी। 

नींद ना आने पर ट्राई करें ये अन्य घरेलू नुस्खे 

बढ़े वजन से छुटकारा दिलाने में असरदार हैं ये घरेलू 5 वेट लॉस ड्रिंक्स, आज से ही पीना कर दें शुरू

सोने से पहले पीएं दूध
रात को सोने से पहले रोजाना दूध पिएं। दूध सेहत के लिए तो अच्छा होता है साथ ही साथ आपकी नींद की परेशानी को भी दूर करने में मददगार होगा। दूध में Tryptophan और serotonin होते हैं। ये दोनों अच्छी नींद लाने में सहयोग करेंगे। 

Nutmeg
Image Source : INSTAGRAM/CATHERINESVODREYNutmeg

जायफल
जायफल भी नींद न आने की समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए बस आप थोड़ा सा जायफल घिस लीजिए। अब इसे आंखों की पलकों के ऊपर रख दें। ऐसा करने पर थोड़ी देर में आपको नींद आ जाएगी। 

रोज खाएं चेरी
नींद की समस्या को चेरी भी दूर कर सकती है। चेरी में मेलाटोनिन रसायन होता है। ये रसायन शरीर को नियंत्रित करता है। एक शोध के अनुसार सोने से पहले चेरी खाने से नींद आती है। जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है वो दिन में एक से दो कप चेरी के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। 

दूध और केला
दूध और केला भी सोने में मददगार है। जिन लोगों को नींद की समस्या है वो रोज इन दोनों चीजों को खाएं। केले में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम से जल्दी सोने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट से भी अच्छी नींद आती है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।