1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ठंड में बढ़ गया है घुटने का दर्द, ये घरेलू नुस्खे देंगे जल्द आराम

ठंड में बढ़ गया है घुटने का दर्द, ये घरेलू नुस्खे देंगे जल्द आराम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 26, 2021 11:20 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 11:20 pm IST

ज्वाइंट पेन और घुटनों के दर्द की समस्या ठंड में और बढ़ जाती है। कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या में आराम पा सकते हैं।

Knee pain and basil- India TV Hindi
Knee pain and basil Image Source : INSTAGRAM/ BETTERNATUREUSA & HERBALREVOL

सर्दियां आते ही लोगों के जोड़ों में दर्द यानी कि घुटने में दर्द की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ये समस्या तब और बढ़ जाती है जब शीतलहर चलती है। ऐसे में ज्वाइंट पेन और घुटनों के दर्द की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस समस्या में आराम के लिए कई लोग दवाओं का सेवन करते हैं। इसके अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इस समस्या में आराम पा सकते हैं। 

चाहते हैं फ्लैट टमी तो इन फूड्स का सेवन तुरंत करें बंद, दिखेगा गजब का असर

जानें ठंड में क्यों बढ़ जाता है ज्वाइंट पेन

सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन उतना ज्यादा अच्छा नहीं रहता जितना की गर्मी के मौसम में रहता है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक ना रहने की वजह से शरीर में गर्माहट नहीं रहती है जिस वजह से हड्डियों में अकड़न आ जाती है। इसी अकड़न की वजह ठंड में ज्वाइंट पेन की समस्या बढ़ जाती है। 

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
पिएं तुलसी का रस

ज्वाइंट पेन या फिर घुटने के दर्द में तुलसी का रस आपके लिए लाभदायक हो सकता है। तुलसी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बायोटिक गुण होते हैं जो दर्द को कम करने में असरदार है। इसके लिए बस आप 4 से 5 पत्ते तुलसी के पीस लें और उसका रस निकाल लें। इस रस को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा रोजाना करने से आपको फायदा होगा। 

दुबलेपन से पाना चाहते हैं छुटकारा ट्राई करें ये 2 चीजें, जल्द दिखेगा असर

Jaifal
Image Source : INSTAGRAM/DRYFRUITS_SPICESJaifal 

जायफल भी लाभदायक
जायफल भी ज्वाइंट पेन में असरदार है। तुलसी की तरह जायफल भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है। जो सूजन और दर्द को कम करता है। इसके लिए बस आप जायफल के तेल में नारियल का तेल, तिल का तेल को मिक्स करें। इस तेल के मिश्रण को ज्वाइंट पर लगाकर मालिश करें। इससे आपको आराम मिलेगा। 

घी के साथ शहद और त्रिफला का करें सेवन
त्रिफला भी घुटने के दर्द की समस्या में आपको आराम दिलाएगी। ये भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होती है। इसके लिए बस आप त्रिफला का आधा चम्मच पाउडर लें और उसमें आधा चम्मच देसी घी मिलाएं। इसके साथ ही इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। सुबह उठते ही खाली पेट इसका सेवन करें। इसके अलावा रात में सोने से पहले भी इसका इस्तेमाल करें। ऐसा रोजाना करने से आपको आराम मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।