1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दुबलेपन से पाना चाहते हैं छुटकारा ट्राई करें ये 2 चीजें, जल्द दिखेगा असर

दुबलेपन से पाना चाहते हैं छुटकारा ट्राई करें ये 2 चीजें, जल्द दिखेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 26, 2021 04:54 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 05:07 pm IST

अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं और अपनी इस समस्या का समाधान ढूंढ रहे हैं तो उसमें आपकी मदद ये 2 चीजें कर सकती हैं।

Weight machine - India TV Hindi
Weight machine  Image Source : INSTAGRAM/DIAMOND.WLJ •

कई लोग कुछ भी क्यों ना पहने लें उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि वो कपड़ा उन पर जमेगा या फिर नहीं। इसकी वजह उनका दुबलापन है। कई लोग इतने ज्यादा दुबले होते हैं कि वो हर काम को करने से पहले सौ बार सोचते हैं अगर आप भी दुबलेपन से परेशान हैं और अपनी इस समस्या का समाधान ढूंढ रहे हैं तो उसमें आपकी मदद ये 2 चीजें कर सकती हैं। इन चीजों को आप अपनी डाइट में शामिल करें। ये ना केवल आपके वजन को आसानी से बढ़ाने में मदद करेंगी बल्कि इससे आपको कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। 

ज्यादा देर तक ना खाने से भी बढ़ सकता है यूरिक एसिड, ये बातें रखें ध्यान

custard apple
Image Source : INSTAGRAM/GARDEN.TLCcustard apple

रोजाना खाएं शरीफा

दुबलेपन की समस्या को दूर करने में आपकी मदद शरीफा कर सकता है। शरीफा में मौजूद शर्करा वजन को बढ़ाने में असरदार है। इसके साथ ही शरीफा में विटामिन सी, राइबोफ्लेविन, थियामिन, नियासिन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैग्नींज और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए लाभदायक हैं। 

shatavari
Image Source : INSTAGRAM/ NUTRITIOUSDIETCLINICshatavari 

फैटी लिवर बीमारी से बचने के लिए किचन में मौजूद इन मसालों को करें इस्तेमाल

शतावरी बढ़ाएगी वजन
कुछ लोग बहुत ज्यादा खाना खाते हैं फिर भी वो दुबले ही रहते हैं। इसकी वजह उनके शरीर में खाने का ना लगना है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो शतावरी का सेवन करें। शतावरी का सेवन करने से शरीर में खाना ना लगने की समस्या खत्म हो जाएगी और आपकी दुबलेपन की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। इसके साथ ही शतावरी के सेवन से डाइजेशन सिस्टम भी ठीक रहेगा।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।