1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दुबलेपन से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में बढ़ जाएगा कई किलो वजन

दुबलेपन से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में बढ़ जाएगा कई किलो वजन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 14, 2020 01:51 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 02:30 pm IST

अगर आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इससे आपको बिना किसी साइड इफेक्ट चुस्त-दुरुस्त शरीर आसानी से मिल जाएगा।

दुबलेपन से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में बढ़ जाएगा कई किलो वजन- India TV Hindi
दुबलेपन से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में बढ़ जाएगा कई किलो वजन Image Source : INSTAGRAM/SHARIO_BAO

आज के समय में जहां बढ़ा हुआ वजन घटना मुश्किल होता जा रहा है वहीं कई लोग ऐसे भी है जो अपना कम वजन के कारण काफी परेशान है। जहां एक ओर वजन कम होने से लोग उनका मजाक उड़ाते हैं जिससे उनका आत्मविश्वास गिर जाता है। वहीं दूसरी ओर कई बीमारियों के शिकार भी हो जाते हैं।  

अनियमित खानपान, अधिक व्रत रखना, तनाव, अधिक एक्सरसाइज करना, हार्मोंस संबंधी विकार, छोटी आंत में किसी तरह की परेशानी, थायराइड आदि के कारण आपका वजन कम हो जाता है। ऐसे में लोग वजन बढ़ाने के लिए तेजी से दवाओं और सप्लीमेंट का सेवन कर रहे हैं। जिसके कारण सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इससे आपको बिना किसी साइड इफेक्ट चुस्त-दुरुस्त शरीर आसानी से मिल जाएगा। 

टॉन्सिल की समस्या को कुछ ही दिनों में जड़ से खत्म करेंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, गले के दर्द से भी मिलेगी राहत 

वजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

केला

केला में  थाईमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन ए,बी, बी6, आयरन, कैल्शियम, मैगनिशियम, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो आपका वजन बढ़ाने नें मदद करते हैं। रोजाना 3-4 केले का सेवन करें। इसके अलावा आप चाहे तो दही और केला को एक साथ खा सकते हैं। 

आलू
आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप आलू किसी भी तरीके से खा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि वह ज्यादा ऑयली न हो।

नाक, गले, स्किन संबंधी हर तरह की एलर्जी से छुटकारा दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक काढ़े, जानें बनाने का तरीका 

अश्वगंधा
अश्वगंधा में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्व होते हैं। जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। रोजाना एक गिलास गर्म दूध में 2 चम्मच अश्वगंधा का पाउडर डालकर सेवन करें। 

पीनट बटर 
अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो पीनट बटर का सेवन करें। इसमें हाई कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर मात्रा में होता हैं।

मुलेठी
औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी में विटामिन बी, ई के साथ-साथ फास्फोरस, कैल्शियम, कोलीन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सिलिकॉन, प्रोटीन, ग्लिसराइजिक एसिड के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बायोटिक गुण पाए जाते हैं। जो आपको शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके लिए सुबह और रात के समय एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच मुलेठी डालकर इसका सेवन करें। 

डेंगू बुखार के लिए रामबाण हैं ये 7 चीजें, तेजी से बढ़ेगी प्लेटलेट्स

किशमिश
किशमिश  में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर को हल्दी रखने के साथ-साथ वजन बढ़ने में भी मदद करता है। इसके लिए 10 ग्राम किशमिश को 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। रात को सोने से पहले इसे गुनगुना करके इसका सेवन करें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।