1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगी काली मिर्च, बस ऐसे करें सेवन

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगी काली मिर्च, बस ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2021 02:24 pm IST,  Updated : Jan 25, 2021 02:24 pm IST

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। ऐसे में आप चाहे तो काली मिर्च का इस्तेमाल करके इस बीमारी को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगी काली मिर्च, बस ऐसे करें सेवन- India TV Hindi
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगी काली मिर्च, बस ऐसे करें सेवन Image Source : INSTA/NATURES_PURE_BLEND/IPAAKA_FOODS

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल 20 करोड़ से ज्यादा लोग हाई बीपी के शिकार हैं। वहीं दुनियाभर में 113 करोड़ लोग हर साल हाइपरटेंशन के शिकार हैं। इतना ही नहीं हाई बीपी के कारण हर साल करीब 3 लाख लोग अपनी जान गवां देते है। सर्दियों के मौसम में हाई बीपी के मरीजों को अपना खास ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि इस मौसम में स्ट्रोक आने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी हैं कि आप खुद का कोलेस्ट्राल कंट्रोल में रखें।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। ऐसे में आप चाहे तो काली मिर्च का इस्तेमाल करके इस बीमारी को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही जानिए ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी डाइट में क्या-क्या चीजें करे शामिल।  

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए किचन में मौजूद इन चीजों का करें सेवन, ब्लड शुगर लेवल इंस्टेंट होगा कम

काली मिर्च कैसे होगी फायदेमंद

काली मिर्च में  में मैगनीज , विटामिन K , कॉपर, पोटेशियम , कैल्शियम, ज़िंक , क्रोमियम , आयरन और विटामिन ए, सी तके साथ पाइपराइन नाम तत्व पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर में लाभदायक है। इसके साथ ही यह प्लेटलेट्स के साथ मिलकर खून के थक्कों को बनने से रोकती है।

काली मिर्च का ऐसे करें सेवन

जब भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ हो तो आधे गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर घो लें और हर 2-2 घंटे के बाद इसे पीते रहें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का रामबाण इलाज

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी डाइट में शामिल करे ये चीजें

  • रोजाना थोड़े बादाम और अखरोट का सेवन करे
  • रोजाना खाली पेट 3-4 लहसुन की कली का सेवन करे
  • अपनी डाइट में सोयाबीन, प्याज, संतरे, लहसुन, दाल और हरी सब्जियां शामिल करे।
  • बिना मलाई वाले दूध का सेवन करे
  • हाई बीपी वाले व्यक्ति डार्क चॉकलेट का सेवन करे। इससे बीपी कम हो जाती है।
  • अलसी, काले चना, सोया, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन करे।
  • सर्दियों के मौसम में अमरूद, केला, अनार, पपीता, मौसंबी और सेब का सेवन कर सकते हैं।
  • अगर आपका वजन ज्यादा हैं तो उसे कम करने की कोशिश करे
  • रोजाना आधा से एक घंटा योग करे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।