1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कमर और पेट की चर्बी को तेजी से कम कर देगा ये मैजिकल ड्रिंक, पाचन तंत्र भी रहेगा फिट

कमर और पेट की चर्बी को तेजी से कम कर देगा ये मैजिकल ड्रिंक, पाचन तंत्र भी रहेगा फिट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 02, 2020 11:54 am IST,  Updated : Oct 02, 2020 11:54 am IST

अगर आपकी ज्यादा चर्बी बढ़ गई हैं तो काली मिर्च और लौंग से बनें इस मैजिकल ड्रिंक का जरूर सेवन करें। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से आपका वजन तो कम होगा ही। इसके साथ-साथ इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे। जानिए कैसे बनाए।

कमर और पेट की चर्बी को तेजी से कम कर देगा ये मैजिकल ड्रिंक, पाचन तंत्र भी रहेगा फिट- India TV Hindi
कमर और पेट की चर्बी को तेजी से कम कर देगा ये मैजिकल ड्रिंक, पाचन तंत्र भी रहेगा फिट Image Source : INSTAGRAM/ MALAYALAMSAMAYAM

आज के समय में शारीरिक रूप से कम एक्टिव रहने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं में से सबसे आम है मोटापा।  खराब लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान और दिनभर बैठे-बैठे काम करने के कारण हर चौथे व्यक्ति को पेट और कमर में बढ़ी चर्बी से परेशान है। शरीर में अगर एक बार फैट जमा हो जाए तो उसे खत्म करना काफी मुश्किल होता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए एक्सरसाइज के साथ डाइटिंग का सहारा लेते है। लेकिन आपके मनमुताबिक वजन कम नहीं होता है। ऐसे में आप चाहे तो इस घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। 

अगर आपकी ज्यादा चर्बी बढ़ गई हैं तो काली मिर्च और लौंग से बनें इस मैजिकल ड्रिंक का जरूर सेवन करें। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से आपका वजन तो कम होगा ही। इसके साथ-साथ इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे। जानिए कैसे बनाए। 

5 दिन में घटाएं 5 किलो वजन, स्वामी रामदेव से जानिए पेट की चर्बी कम करने का सबसे फास्ट फॉर्मूला 

 वेटलॉस ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

  • 4 काली मिर्च
  • 2 लौंग
  • सेंधा नमक
  • नींबू का रस 

इन 5 चीजों को भूलकर भी ना खाएं खाली पेट, सेहत को हो सकता है नुकसान

ऐसे बनाएं वेटलॉस ड्रिंक

रात को  पानी में काली मिर्च और लौंग भिगो दें। सुबह इसको धीमी आंच में उबाल लें। जब पानी आधा बच जाए तो इसे छान लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नींबू और सेंधा नमक मिला लें। इसके बाद इसका सेवन करें। 

कैसे करेगा काम

काली मिर्च में पेपराइन नाम तत्व पाया जाता है। जो ब़डी में जाकर तेजी से मेटाबॉजिल्म बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही कमर में जमे फैट को कम करने में मदद करता है। वहीं लौंग आपको पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। जिससे आपका भोजन आसानी से पच जाता है जोकि आपके वजन कम करने में काफी कारगर है। 

टाइफाइड की समस्या को जड़ से खत्म कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, ज़रूर करें ट्राई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।