Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फौलादी शरीर पाना है तो एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए, जान लें खाने का सही तरीका और फायदे

फौलादी शरीर पाना है तो एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए, जान लें खाने का सही तरीका और फायदे

Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
Published : May 12, 2025 12:09 pm IST, Updated : May 12, 2025 12:09 pm IST

Almonds For Energy: सिर्फ रोटी सब्जी खाने से शरीर को ताकत और एनर्जी नहीं मिलती, इसके लिए डाइट में कुछ ड्राई फ्रूट्स भी जरूर शामिल करने चाहिए। फौलादी और ताकतवर शरीर पाना है तो रोजाना कुछ बादाम खाना शुरू कर दें। जानिए ताकत के लिए 1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?

ताकत के लिए कितने बादाम खाने चाहिए- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ताकत के लिए कितने बादाम खाने चाहिए

मेवा खाने से शरीर मजबूत और ताकतवर बनता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। कमजोर दिमाग और कमजोर शरीर में जान फूंकने के लिए रोजाना बादाम जरूर खाने चाहिए। ड्राई फ्रूट्स में बादाम को सबसे ताकतवर माना जाता है। बादाम एक ऐसा मेवा है जो न सिर्फ शरीर को भरपूर एनर्जी देता है बल्कि कई बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। रोजाना बादाम खाने से दिल, दिमाग, हड्डियां और पाचनतंत्र मजबूत बनता है। बादाम खाने से बॉडी को भरपूर ताकत मिलती है और शरीर फैलादी बन जाता है। जानिए रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए और कैसे खाने चाहिए?

बादाम में पोषकतत्व

बादाम में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। करीब 50 ग्राम बादाम में 300 कैलोरी, 150 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 12 ग्राम हेल्दी फैट और 6 ग्राम प्रोटीन होता है। रोजाना बादाम खाने से शरीर को भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए बच्चे हों या बुजुर्ग सभी को बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए। 

ताकत के लिए 1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?

डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो आप रोजाना 30 से 50 ग्राम बादाम खा सकते हैं। यानि एक मुट्ठी बादाम का सेवन कर सकते हैं। जिसमें 8 से 10 बादाम आ जाते हैं। उम्र के हिसाब से देखा जाए तो 5 साल के बच्चे के रोजाना 3-4 बादाम खाने चाहिए। बादाम को भिगोकर और छीलकर खाना फायदेमंद होता है। बादाम को पीसकर दूध में मिलाकर पीने से शरीर में ताकत आती है। बादाम वाला दूध पीने से कुछ ही दिनों में शरीर फौलादी बन जाएगा।

बादाम खाने का सही समय क्या है?

वैसे आप किसी भी वक्त बादाम का सेवन कर सकते हैं। लेकिन सुबह बादाम खाना ज्यादा अच्छा माना जाता है। इससे दिनभर शरीर को एनर्जी मिलती है और भरपूर फाइबर मिलने से भूख कम लगती है। सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से शरीर को ताकत मिलती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement