1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन कारणों से रोटी में लगाकर खाएं देसी घी, शरीर को मिलेंगे ये 3 जरूरी विटामिन

इन कारणों से रोटी में लगाकर खाएं देसी घी, शरीर को मिलेंगे ये 3 जरूरी विटामिन

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 27, 2023 04:13 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 04:14 pm IST

घी रोटी खाने के फायदे: अक्सर आपने देखा होगा कि लोग घी में रोटी लगाकर खाते हैं। लेकिन, कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों? जानते हैं विस्तार से।

ghee_roti_benefits_in_hindi- India TV Hindi
ghee_roti_benefits_in_hindi Image Source : FREEPIK

घी रोटी खाने के फायदे: घी असल में पेट के लिए कुछ सबसे फायदेमंद इंग्रीडिएंट में से एक है। ये न सिर्फ मेटाबोलिज्नम सही करता है बल्कि, जोड़ों में नमी पैदा करता है। इसके अलावा ये स्किन के अंदर एक प्रोटेक्टिव लेयर तैयार करता है जिससे झुर्रियां नहीं होती और ये झाइयों से बचाव के लिए स्किन डिटॉक्स करने में मददगार है। लेकिन, सवाल ये है कि आखिरकार लोग घी को रोटी में लगातार क्यों खाने को कहते हैं। आइए, जानते हैं इस सवाल का जवाब।

रोटी में घी लगाकर खाने के फायदे-Ghee roti khane ke fayde

रोटी में घी लगाकर खाने के फायदे कई हैं। जैसे कि जब आप घी को सीधे रोटी में लगाकर खाते हैं तो इसके तत्व सीधे आपके शरीर में जाते हैं। इससे मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और अर्थराइटिस के मरीजों को आराम मिलता है। लेकिन, इन सबसे बड़ा कारण ये है कि घी से मिलने वाला विटामिन सीधे शरीर को मिल जाता है। ये तमाम विटामिन मांसपेशियों सहित शरीर के तमाम क्रियाओं को सही रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से।

desi_ghee_benefits
Image Source : FREEPIKdesi_ghee_benefits

विटामिन B-12 की कमी से दिमाग पड़ जाता है सुन्न, बॉडी को जकड़ लेती हैं ये खतरनाक बीमारियां

देसी घी में कौन से विटामिन होते हैं-Vitamins in Ghee

1. विटामिन ए-Vitamins A

विटामिन ए भरपूर घी आपकी आंखों को हेल्दी रखने के साथ न्यूरल सेल्स की गतिविधियों को तेज करने में मददगार है। ये आपके ब्रेन हेल्थ के साथ शरीर की तमाम समस्याओं को कम करने में मददगार है। 

2. विटामिन डी-Vitamins D

विटामिन डी से भरपूर घी, आपको दिमागी बीमारियों से बचाने में मददगार है। इसके अलावा घी का विटामिन डी, कैल्शियम मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मददगार है। इससे हड्डियां स्वस्थ रहती हैं और आप हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचे रहते हैं।

यूरिक एसिड को बॉडी में दुगनी रफ़्तार से फैलाती है ये जड़ वाली सब्जी, उठना बैठना हो जाता है दूभर, भूलकर भी न करें सेवन

3. विटामिन ई-Vitamins E

घी का विटामिन ई स्किन की समस्याओं से बचाव में मददगार है। ये आपकी स्किन में कोलेजन मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है और इसकी बनावट को सही करने में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको देसी घी में रोटी लगाकर खाना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।