1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन B-12 की कमी से दिमाग पड़ जाता है सुन्न, बॉडी को जकड़ लेती हैं ये खतरनाक बीमारियां

विटामिन B-12 की कमी से दिमाग पड़ जाता है सुन्न, बॉडी को जकड़ लेती हैं ये खतरनाक बीमारियां

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 27, 2023 02:46 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 02:46 pm IST

विटामिन B-12 की कमी की वजह से कई तरह की बीमारी होती है। यह विटामिन बॉडी के लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि अगर बॉडी में इसकी कमी हो गई तो कई बार इसकी वजह से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

vitamin b12 - India TV Hindi
vitamin b12 Image Source : FREEPIK

हमारे शरीर में हर तरह का विटामिन होना चाहिए। एक भी विटामिन के कम होने पर हमारी बॉडी पर बुरा असर पड़ता है। विटामिन B-12 भी इन्हीं में से एक है।  हमारे शरीर के लिए विटामिन B-12 एक बहुत ही ज़रूरी पोषक तत्व है। विटामिन B-12 कोई मामूली नहीं बल्कि ये बॉडी के फैट को एनर्जी में बदलती है। इस विटामिन से डीएनए और रेड बल्ड सेल्स बनते है। यह बॉडी के नर्व्स को प्रोटीन सप्लाई करता है। यह विटामिन बॉडी के लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि अगर बॉडी में इसकी कमी हो गई तो कई बार इसकी वजह से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इस विटामिन की कमी होने से आपको कई बीमारियां हो सकती हैं।

नवर्स सिस्टम के लिए जरूरी है विटामिन B-12

हमारी बॉडी में नर्वस सिस्टम बहुत ही सेंसिटीव पार्ट होता है इसके लिए विटामिन B-12 को काफी जरूरी माना जाता है। इसकी कमी की वजह से ब्रेन को काफी नुकसान होता है। B-12 की कमी का पता जल्दी चल नहीं पाता और जब इसके बारे में पता चलता है तब तक काफी वक्त गुजर चुका है। फिर भी हम ऐसे कुछ संकेत बता रहे हैं जिन्हें पहचान कर आप पहले से अलर्ट हो सकते हैं।

ये सब्जियां हैं प्रोटीन का खज़ाना, नॉन वेज से है परहेज तो तुरंत अपनी डाइट में इन्हें करें शामिल

थकान और कमजोरी- विटामिन B- 12 की कमी की वजह से हर वक्त थकान और कमजोरी का एहसास होता है। अगर आपको भी काम करते हुए फ्रेश फील न हो और बॉडी में थकान हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

खून की कमी होना- विटामिन B- 12 की कमी की वजह से आपके बॉडी में खून की कमी होने लगती है और आगे जाकर ये बल्ड एनेमिया में बदल सकती है। इसलिए इसका समय रहते ही इलाज करवाना बहुत ही जरूरी है।

हार्ट बीट तेज होना- विटामिन B- 12 की कमी की वजह से आपकी हार्ट बीट चलते वक्त या काम करते वक्त बहुत तेज हो सकती है। तो ऐसे में इसे बिल्कुल इग्नोर न करें क्योंकि बॉडी पर इसके लक्षण सही नहीं है।

सांस फूलना- जब भी हम कोई काम करते हैं तो सांस फूलना आम बात है लेकिन कुछ भी काम करने पर आपको ज्यादा थकान या सांस लेने में तकलीफ होती है तो समझ जाइए आपके शरीर में B12 की कमी और समय रहते ही इसका इलाज करवा लें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

रात के समय दूध में खसखस मिलाकर पीने से दूर होंगी सेहत से जुड़ी ये गंभीर समस्याएं

क्या आप भी दिनभर में एक कप से ज़्यादा कॉफी पीते हैं? दिल और दिमाग को कूड़ा बनते नहीं लगेगी देर, गल जाता है शरीर

यूरिक एसिड को बॉडी में दुगनी रफ़्तार से फैलाती है ये जड़ वाली सब्जी, उठना बैठना हो जाता है दूभर, भूलकर भी न करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।