1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 1 दिन में कितने नारियल पानी पी सकते हैं? इससे ज्यादा पिया तो होगा नुकसान!

1 दिन में कितने नारियल पानी पी सकते हैं? इससे ज्यादा पिया तो होगा नुकसान!

 Published : Mar 01, 2024 06:00 am IST,  Updated : Mar 01, 2024 06:00 am IST

नारियल पानी सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन, अगर आप इसका ज्यादा सेवन कर लें ये नुकसान का कारण भी बन सकता है। ऐसे में आपको जानना चाहिए कि 1 दिन में आप कितना नारियल पानी पी सकते हैं?

 coconut water- India TV Hindi
coconut water Image Source : SOCIAL

नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये हाई इलेक्ट्रोलाइट वाला फूड है जो कि आपके शरीर में कमजोरी होने से रोकता है और आपको कई बीमारियों से बचाता है। इतना ही नहीं ये हाई बीपी और यूटीआई के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। पर अगर आप ज्यादा मात्रा में नारियल पानी पीते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है। जैसे कि अगर आप रोज नारियाल पानी पीने लगे तो इससे शरीर में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा हो जाएगी जिससे हाइपरकलेमिया (hyperkalemia) की समस्या हो सकती है। तो, आइए जानते हैं 1 दिन में कितने नारियल पानी पी सकते हैं?

1 दिन में कितने नारियल पानी पी सकते हैं?

WebmD के अनुसार नारियल पानी का कितना सेवन करना चाहिए, इसके लिए कोई निर्धारित दिशानिर्देश नहीं हैं। लेकिन, 1 दिन में 1 से ज्यादा नारियल पानी न पिएं। इसके अलावा आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि जो लोग इसे नियमित रूप से पीते हैं वे प्रति दिन एक या दो कप से ज्यादा नारियल पानी न पिएं। 

कब और किसे नहीं खाना चाहिए कद्दू, जानें इस सब्जी को खाने के बड़े नुकसान!

 

ज्यादा नारियल पानी पीने के नुकसान

अगर आप ज्यादा नारियल पानी पीते हैं तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। जैसे

-सबसे पहले शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी, सूजन पैदा कर सकता है।
-दूसरा, इसकी वजह से कैल्शियम जैसे  जरूरी तत्व पेशाब के जरिए शरीर से बह सकते हैं और इनकी कमी हो सकती है।
-तीसरा, ज्यादा नारियल पानी पीना शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ा सकता है, जिससे लो बीपी की समस्या हो सकती है।

 coconut water side effects
Image Source : SOCIAL coconut water side effects

क्या हम हाई कोलेस्ट्रॉल में मूंगफली खा सकते हैं? जानें क्या है सबसे हेल्दी तरीका

 

बता दें कि पोटेशियम की मात्रा का ज्यादा होना एक गंभीर स्थिति का कारण बन सकता है। ये हल्का हाइपरकेलेमिया (hyperkalemia) का कारण बनता जिससे हाई पोटेशियन की वजह से हृदय संबंधी समस्या, मांसपेशियों में कमजोरी और फिर लकवा जैसी स्थिति भी आ सकती है। तो, नारियल पानी पिएं पर ये संतुलित मात्रा में जिससे आपका नुकसान न हो जाए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।