नमक के बिना पूरा खाना एकदम बेस्वाद लगता है। जिसकी वजह से लोग खाने में ज्यादा से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक का ज्यादा सेवन करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। WHO के हाल ही के अध्ययन में कहा गया है कि ज्यादा नमक खाने से हर साल कई लोगों की मौत होती है। आपको बता दें कि, WHO के अनुसार जिस नमक का सेवन हम करते हैं उसमें सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जबकि पोटैशियम की मात्रा बहुत कम होती है। जिसके कारण लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। साथ ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है तो वहीं ये हड्डियों को भी कमजोर बना देता है।
Who के मुताबिक अधिकतर लोग रोजाना 9 से 12 ग्राम तक नमक का सेवन करते हैं जो की सेहत के लिहाज से काफी खतरनाक होता है। इसलिए डब्ल्यूएओ ने लोगों के भोजन से नमक कम करने के लिए एक संगठन बनाया है जिसके तहत यूनाइटेड नेशन के सदस्य देशों ने 2025 तक नमक की खपत को आधा करने का फैसला किया है।
डब्ल्यूएओ के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार लोगों को रोजाना दिन में मात्र 5 ग्राम नमक का ही सेवन करना चाहिए। वहीं हार्वर्ड मेडिकल जर्नल के मुताबिक हमलोग जिस नमक का सेवन करते हैं उसमें 40 प्रतिशत सोडियम और 60 प्रतिशत क्लोराइड होता है। हमारे शरीर को इनमें से सिर्फ 500 मिलीग्राम सोडियम की जरूरत होती है। इससे ज्यादा सोडियम हमारे सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यहां तक की हमारे देश के लोग अमेरिकन की तुलना में कहीं ज्यादा नमक खाते हैं।
डब्ल्यूएचओ की के अनुसार रोजाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए। इसे अधिक सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदेह होता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।
संपादक की पसंद