1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. केला खाने से 1 महीने में कितना वजन बढ़ता है? सेहत के लिए वरदान साबित होगा इस फल को खाना

केला खाने से 1 महीने में कितना वजन बढ़ता है? सेहत के लिए वरदान साबित होगा इस फल को खाना

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 13, 2025 11:05 am IST,  Updated : Mar 13, 2025 02:39 pm IST

केले में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व न केवल वजन बढ़ाने में बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

वजन बढ़ाने के लिए केला खाएं- India TV Hindi
वजन बढ़ाने के लिए केला खाएं Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केले में विटामिन ए, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन बी-6, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम और पोटैशियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। माना जाता है कि पोषक तत्वों से भरपूर इस फल को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल करके वजन बढ़ाया जा सकता है।

एक दिन में कितने केले खाएं?

अगर आप अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको एक दिन में दो से तीन केले खाने चाहिए। दुबले-पतले शरीर से छुटकारा पाने के लिए हर रोज केला खाना शुरू कर दीजिए। आपको महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। 

कितना वजन बढ़ाया जा सकता है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक केले में 90 से 120 कैलोरी पाई जा सकती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी कैलोरी इनटेक को 500 कैलोरी बढ़ाना होगा। हालांकि, आप एक महीने में कितना वजन बढ़ा पाते हैं, ये आपके बॉडी वेट पर निर्भर करता है। वेट गेन के लिए गर्म दूध के साथ भी केले का सेवन किया जा सकता है।

सेहत के लिए फायदेमंद

अगर आपको दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है, तो रोजाना केला खाकर आप अपने एनर्जी लेवल्स को बूस्ट कर सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी केले का सेवन किया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि केले में पाए जाने वाले तत्व आपकी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं? ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए इस फल का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोन और मसल हेल्थ के लिए भी केले को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।