1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कैंसर से कैसे बचें? ये फूड्स Cancer के जोखिमों को करते हैं कम

कैंसर से कैसे बचें? ये फूड्स Cancer के जोखिमों को करते हैं कम

 Written By: Ritu Raj
 Published : Dec 30, 2025 06:53 am IST,  Updated : Dec 30, 2025 06:53 am IST

कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन सही जानकारी और समय पर पहचान से इससे लड़ना संभव है। कैंसर तब होता है जब शरीर की कोशिकाएं (cells) असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और अनियंत्रित हो जाती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप कैंसर से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं।

कैंसर से कैसे बचें?- India TV Hindi
कैंसर से कैसे बचें? Image Source : FREEPIK

कैंसर एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, जिसका समय रहते पता और इलाज न किया जाए तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। लेकिन आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने इसके इलाज में बहुत प्रगति कर ली है। लेकिन आज भी कई लोगों को ये नहीं पता है कि कैंसर होता क्या है। बता दें कि हमारे शरीर का निर्माण खरबों कोशिकाओं (Cells) से होता है। सामान्यतः ये कोशिकाएं एक नियम के तहत बढ़ती हैं और विभाजित होती हैं। लेकिन जब शरीर के किसी हिस्से में कोशिकाएं अनियंत्रित (Uncontrolled) रूप से बढ़ने लगती हैं, तो वे कैंसर का रूप ले लेती हैं। कैंसर से बचाव के लिए सही खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल का होना बेहद जरूरी है। क्योंकि ये सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि कोई भी भोजन कैंसर को पूरी तरह रोकने की गारंटी नहीं देता, लेकिन कुछ Anti-cancer Foods शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाकर जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो कैंसर के जोखिमों को काफी हद तक कम करते हैं।

अमरूद

अमरूद को एक "सुपरफ्रूट" माना जाता है जो अपनी हाई पोषण क्षमता और एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। अमरूद, विशेष रूप से गुलाबी अमरूद, लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है। लाइकोपीन शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करता है। यह मुख्य रूप से प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और मुंह के कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने में प्रभावी माना जाता है। इसके अलावा अमरूद में संतरे की तुलना में लगभग 4 गुना अधिक विटामिन-C होता है। विटामिन-C एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाता है और कोशिकाओं के DNA को डैमेज होने से बचाता है, जो कैंसर की शुरुआत का एक बड़ा कारण है।

केला

केले में विटामिन C, विटामिन B6 और डोपामाइन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये शरीर में 'फ्री रेडिकल्स' से लड़ने में मदद करते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर का कारण बन सकते हैं। केला फाइबर का भी एक बेहतरीन सोर्स हैं। हाई फाइबर वाला फूड कोलन कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए जाना जाता है क्योंकि यह पाचन तंत्र को साफ रखने और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। वहीं केले में Tumor Necrosis Factor (TNF) नामक तत्व पाया जाता है जो कैंसर कोशिकाओं से लड़ता है।

सेब

सेब का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये कैंसर के जोखिमों को कम करने में भी सहायक है। सेब में फाइटोकेमिकल्स की भारी मात्रा होती है, जो शरीर की कोशिकाओं को खराब होने से बचाते हैं। ये तत्व कैंसर पैदा करने वाले मुक्त कणों को नष्ट करते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सेब को बिना छिलके के खाएं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।