1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शुगर पर पाना चाहते हैं काबू, तो डाइट में शामिल कर लीजिए औषधीय गुणों से भरपूर ये चीजें

शुगर पर पाना चाहते हैं काबू, तो डाइट में शामिल कर लीजिए औषधीय गुणों से भरपूर ये चीजें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 04, 2025 03:57 pm IST,  Updated : Jan 04, 2025 03:57 pm IST

डायबिटीज के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। आइए ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के कुछ नेचुरल तरीकों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

ब्लड शुगर लेवल पर कैसे काबू पाएं?- India TV Hindi
ब्लड शुगर लेवल पर कैसे काबू पाएं? Image Source : FREEPIK

डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज को काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है। हालांकि, आयुर्वेद के मुताबिक कुछ नेचुरल चीजों को रेगुलरली सही मात्रा में कंज्यूम करके आप इस बीमारी से जीत भी सकते हैं। आइए ऐसी ही कुछ औषधीय गुणों से भरपूर चीजों के बारे में जानते हैं।

फायदेमंद साबित होगा त्रिफला पाउडर

क्या आपने कभी त्रिफला पाउडर का सेवन किया है? अगर नहीं, तो डायबिटीज को मैनेज करने के लिए त्रिफला पाउडर को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए। त्रिफला पाउडर न केवल आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बल्कि कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्या को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर त्रिफला पाउडर आपकी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकता है।

डाइट में शामिल करें एलोवेरा जूस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलोवेरा जूस में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी को काफी हद तक मैनेज कर सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक एलोवेरा जूस को छाछ के साथ पीना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए एलोवेरा जूस और छाछ, दोनों ही फ्रेश होने चाहिए।

नियम से जरूर खाएं आंवला

आयुर्वेद के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों को हर रोज आंवला जरूर खाना चाहिए। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर इस जड़ीबूटी का सेवन कर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। आंवला को शुगर नाशक भी कहा जाता है। हर रोज नियम से आंवला खाकर आप अपनी सेहत को भी मजबूत बना सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।