1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंखों के नीचे डार्क सर्कल को छूमंतर कर देगी रसोई की ये चीज, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

आंखों के नीचे डार्क सर्कल को छूमंतर कर देगी रसोई की ये चीज, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 05, 2022 07:32 pm IST,  Updated : Mar 05, 2022 07:33 pm IST

बाजार में मिलने वाले कई प्रॉडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स के चलते डार्क सर्कल्स जाने के बजाए और बढ़ जाते हैं।

 डार्क सर्कल- India TV Hindi
 डार्क सर्कल Image Source : PEXELS

Highlights

  • खीरा का इस्तेमाल डार्क सर्कल के लिए फायदेमंद है
  • बादाम का तेल आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे में काफी मददगार है

आंखों के लिए डार्क सर्कल का होना एक आम समस्या है। यह अत्यधिक थकान, बिगड़ती लाइफस्टाइल, पानी का कम सेवन करने, लैपटॉप और मोबाइल पर घंटो वक्त बिताने से होता है। आंखों के नीचे काले घेरे का होना हमारे खूबसूरती के लिए भी रोड़ा है। यह हमारे पूरे लुक को खराब करता है। 

बाजार में इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कई प्रॉडक्ट्स हैं, जो इस बात का दावा करते हैं वे डार्क सर्कल की समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे। मगर उनके साइड इफेक्ट्स के चलते डार्क सर्कल्स जाने के बजाए और बढ़ जाते हैं। ऐसे में घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके हम इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

रूम हीटर का इस्तेमाल करने से पहले कमरे में जरूर रखें ये चीज, कम होगा नुकसान 

आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल से निजात पाने के घरेलू उपाय

खीरा

खीरा का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद तो होता ही है बल्कि यह स्किन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में भी मदद करता है। डार्क सर्कल के लिए खीरा भी बेहद लाभकारी होता है। 

  • डार्क सर्कल्स के लिए खीरे का इस्तेमाल: खीरे के स्लाइस में काट लें और इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इन्हें निकालकर आंखों के ऊपर 10 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद पानी से आंखों से धो लें।

टमाटर
टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन हमारे स्किन के साथ-साथ डार्क सर्कल के लिए भी बेहद कारगर है। टमाटर का खास उपयोग करके हम अपने आखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल से निजात पा सकते हैं।

  • डार्क सर्कल के लिए टमाटर का इस्तेमाल: 2 चम्मच टमाटर के रस में थोड़ा सा नींबू के रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित जगह पर लगा लें। करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

सर्दियों में जरूर खाएं हरा लहसुन, हाई ब्लडप्रेशर-स्ट्रोक सहित इन बीमारियों से करेगा बचाव

बादाम का तेल
बादाम का तेल बालों के साथ-साथ स्किन और आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे में काफी मददगार है। बादाम के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो आंखों के नीचे पड़े काले घेरे से निजात पाने मदद करता है।

  • डार्क सर्कल के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल: थोड़ा सा तेल आंखों के नीचे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करके रातभर लगाकर के लिए छोड़ दें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।