1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिर्फ इन 5 आदतों की गांठ बांध लें, सुधर जाएगी पूरी लाइफस्टाइल, खतरनाक बीमारियां रहेंगी शरीर से कोसों दूर

सिर्फ इन 5 आदतों की गांठ बांध लें, सुधर जाएगी पूरी लाइफस्टाइल, खतरनाक बीमारियां रहेंगी शरीर से कोसों दूर

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 01, 2024 12:36 pm IST,  Updated : Aug 01, 2024 12:38 pm IST

Good Lifestyle Habits: खराब लाइफस्टाइल को सुधारना है तो सबसे पहले अपने दिन की ये 5 आदतें बदल लें। सिर्फ इन आदतों से ही आपकी पूरी लाइफस्टाइल चेंज हो जाएगी। मोटापा, डायबिटीज और कई खतरनाक बीमारियां भी दूर रहेंगी।

हेल्दी लाइफस्टाइल- India TV Hindi
हेल्दी लाइफस्टाइल Image Source : FREEPIK

आजकल हर कोई खराब लाइफस्टाइल की बातें करता है, लेकिन कोई ये नहीं बताता कि कैसे इस लाइफस्टाइल को सुधारा जा सकता है वो भी बिना की मेहनत के। आज हम आपको आपकी दिनचर्या से जुड़ी सिर्फ 5 ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे जिन्हें समय पर करने और सही तरीके से करने से आप अपनी बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल को एकदम सेट कर सकते हैं। इससे न आपका मोटापा बढ़ेगा, न किसी पेट की समस्याएं होंगी और न ही आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा। खास बात ये है कि इससे कई खतरनाक बीमारियां भी शरीर से दूर रहेंगी। जानिए ऐसी कौन सी 5 आदतें हैं जो आपको आज से अभी से बदल लेनी चाहिए?

समय पर उठें
Image Source : FREEPIKसमय पर उठें
 

सुबह उठने का समय सेट करें- फिट रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आप सुबह उठने का एक सही समय सेट कर लें। अगर आप समय से उठते हैं तो दिनभर के सारे काम रिलेक्स होकर कर पाते हैं। आपको सुबह 6 से 7 बजे के बीच में उठ जाना चाहिए। इससे आपको एक्सरसाइज, नाश्ता और दूसरे कामों के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा।

रोजाना व्यायाम करें
Image Source : FREEPIKरोजाना व्यायाम करें

रोजाना व्यायाम जरूर करें- चाहे कितना भी व्यस्त हों आपको दिनभर में से 45 मिनट अपनी फिटनेस के लिए जरूर निकालने चाहिए। आप इसमें किसी भी तरह का व्यायाम कर सकते हैं। रनिंग, वॉक, योगा या फिर जिम जाकर एक्सरसाइज कर सकते हैं। रोजाना एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत में सुधार आएगा और आप दिनभर खुद को फिट और एक्टिव महसूस करेंगे।

समय पर खाना खाएं
Image Source : FREEPIKसमय पर खाना खाएं

समय पर घर का खाना खाएं- स्वस्थ रहने के लिए हर चीज एक निर्धारित समय पर करना जरूरी है। सुबह 8-9 बजे नाश्ते का समय है तो इसी तरह से 1-2 बजे तक दिन का खाना खा लें। इससे खाना आसानी से पच जाएगा और शाम को खाने के समय तक आपको भूख भी लग आएगी। कोशिश करें घर का बना खाना ही खाएं। जिसमें दाल, रोटी, सब्जी, सलाद और चावल शामिल हों।  

भरपूर पानी पिएं
Image Source : FREEPIKभरपूर पानी पिएं

दिनभर में भरपूर पानी पिएं- खाने की तरह ही स्वस्थ रहने के लिए दिनभर में सही मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। आपको पूरे दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। शुरुआत में पानी पीने के लिए अलार्म सेट कर लें। पानी पीने से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

भरपूर नींद लें
Image Source : FREEPIKभरपूर नींद लें

रात में सही समय पर सोएं- रात में सही समय पर अच्छी और भरपूर नींद लेना जरूरी है। आपको 10 बजे तक हर हाल में सो जाना चाहिए। तभी आप सुबह जल्दी उठ पाएंगे और अपनी 7-8 घंटे की नींद भी पूरी कर पाएंगे। अच्छी नींद आपके दिमाग और शरीर दोनों को स्वस्थ बनाने के लिए जरूरी है। इससे आपकी पूरी सेहत पर तुरंत असर पड़ता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।