1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन पत्तियों का पानी आपके पैरों की जलन दूर कर सकता है, पीते ही बर्फ की तरह ठंडा हो जाता है पेट

इन पत्तियों का पानी आपके पैरों की जलन दूर कर सकता है, पीते ही बर्फ की तरह ठंडा हो जाता है पेट

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 15, 2023 07:02 am IST,  Updated : May 15, 2023 07:02 am IST

पुदीने का पानी पीने के फायदे: पुदीने का पानी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद होता है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस, बारे में।

mint_leaf_water- India TV Hindi
mint_leaf_water Image Source : FREEPIK

पुदीने का पानी पीने के फायदे: पुदीने का पानी, गर्मियों के लिए वो ड्रिंक है जो कि आपके शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। दरअसल, पुदीने की प्रकृति ठंडी होती है और जब आप इसका सेवन करते हैं तो ये शरीर के लिए तरह-तरह की चीजें करता है और तमाम प्रकार की समस्याओं से बचाता है। तो, आइए सबसे पहले जानते हैं पुदीने का पानी कैसे बनाया जाता है और फिर शरीर की तमाम समस्याओं के लिए इसके फायदे के बारे में जानेंगे। 

पुदीने का पानी कैसे बनाया जाता है-How to make mint water

पुदीने का पानी बनाने के लिए पहले तो पुदीने को पीस लें या इस फिर इसकी पत्तियों को कूच कर पानी में मिला लें। उसके बाद इसमें हल्का सा काला नमक, नींबू और मिश्री मिलाएं। थोड़ी देर छोड़ दें और फिर इसे अच्छे से मिलाएं। उसके बाद इसे ऐसे ही रहने दें, फिर इसका पानी पी लें।

पुदीने का पानी पीने के फायदे-Mint water benefits

1. पैरों की जलन दूर करता है

पुदीने का पानी आपके पेट की जलन को दूर करता है। इसकी ठंडी तासीर आपके पेट की परत को ठंडा करते हुए शरीर में पित्त शांत करती है और बेचैनी में कमी लाती है। इससे पैरों में हो रही जलन कम होती है और आप आराम महसूस करते हैं। फिर रेगुलर इसे पीना इस समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकता है। 

mint_water
Image Source : FREEPIKmint_water

मोबाइल चलाते हुए बीतती हैं रातें और ऑफिस में आती है नींद तो आज ही बंद कर दें ये 4 काम, सुकून से सोएंगे आप

2. पेट के लिए फायदेमंद 

पेट के लिए पुदीने का पानी पीने के कई फायदे हैं। पहले तो ये एंटीबैक्टीरियल है जो कि पेट में जमा बैक्टीरिया को मारता है। दूसरा ये पेट की परतों को ठंडा करने के साथ एसिड प्रोडक्शन को कम करता है।  इसके अलावा ये पेट में कई प्रकार के डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है जिससे पाचन तंत्र की समस्या सही रहती है। 

रोज 1 फल क्यों खाना चाहिए? जानें सेहत से जुड़े इस जरूरी सवाल का सटीक जवाब

 

3. एसिडिटी और बदहजमी का उपाय

एसिडिटी और बदहजमी में पुदीने का पानी पीना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पहले तो पेट के एसिडिक पीएच को कम करता है और एसिडिटी को रोकता है। दूसरा ये बदहजमी को रोकता है और ब्लोटिंग से बचाता है। इस तरह ये गर्मियों में होने वाली समस्याओं से बचाव में मदद करता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।