1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. होली के दिन खूब खाया तला-भुना, अब हो रही है गैस-एसिडिटी, तो अपनाएं जबरदस्त घरेलू उपाय

होली के दिन खूब खाया तला-भुना, अब हो रही है गैस-एसिडिटी, तो अपनाएं जबरदस्त घरेलू उपाय

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 05, 2026 06:30 am IST,  Updated : Mar 05, 2026 06:30 am IST

How to get rid of gas and acidity: होली के दिन आपने भी खूब तला-भुना, मिठाइयां, मठरियां, नमक पारे खाए हैं? और अगर अब आपको गैस और एसिडिटी हो रही है, तो आइए जानते हैं कि आपको क्या करना चाहिए...

गैस-एसिडिट का इलाज- India TV Hindi
गैस-एसिडिट का इलाज Image Source : FREEPIK

होली के त्यौहार पर लोग एक दूसरे के घर जाते हैं, एक दूसरे को रंग लगाते हैं और अलग-अलग तरह के पकवान का लुत्फ उठाते हैं। लेकिन एक ही दिन में इतना तला और भुना खाने की वजह से पेट की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। होली वाले दिन की शाम से ही पेट में गैस और एसिडिटी बनने लगती है। अगली सुबह तक पेट की हालत और ज्यादा खराब हो जाती है। आज हम आपको दादी-नानी के कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो गैस-एसिडिटी की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

पिएं ठंडा दूध या सौंफ का पानी- गैस या फिर एसिडिटी होने पर एक गिलास ठंडा दूध पी लीजिए। ठंडा दूध पेट के एसिड को न्यूट्रल करने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप दूध नहीं पीना चाहते तो सौंफ के पानी का सेवन कर सकते हैं। सौंफ के पानी में मौजूद तत्व पेट की जलन को शांत करने में असरदार साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौंफ का पानी पीने की जगह सौंफ को चबाया भी जा सकता है।

फायदेमंद साबित होगी छाछ- छाछ को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए इसका सेवन करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं। छाछ में सबसे पहले थोड़ा सा भुना हुआ जीरा मिक्स कर लीजिए। इसके बाद आप इसमें पुदीने की कुछ पत्तियों को भी मिला लीजिए। इस तरह से छाछ का सेवन कीजिए और देखिए कैसे थोड़ी ही देर में आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होता है।

करें अजवाइन-काले नमक का सेवन- आपको हाफ स्पून अजवाइन में चुटकी भर काला नमक मिलाना है। अजवाइन और काले नमक के मिक्सचर को गर्म पानी के साथ लेने से गैस और अपच में काफी जल्दी आराम मिलता है। इसके अलावा गैस और एसिडिटी से जल्दी राहत पाने के लिए नारियल का पानी भी पिया जा सकता है। एसिडिटी और सीने की जलन से छुटकारा पाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर नारियल पानी को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।