1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने के लिए इस तरीके से किया जा सकता है भिंडी का इस्तेमाल

वजन घटाने के लिए इस तरीके से किया जा सकता है भिंडी का इस्तेमाल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 13, 2024 12:48 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 12:48 pm IST

क्या आप भी अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी डाइट में भिंडी को इस तरीके से शामिल कर लेना चाहिए। कुछ ही हफ्तों में आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

Okra Water For Weight Loss- India TV Hindi
Okra Water For Weight Loss Image Source : PEXELS

भारत में भिंडी की सब्जी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप भिंडी खाने की वजह से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि भिंडी आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकती है। आइए जानते हैं कैसे...

कैसे कंज्यूम करें भिंडी?

मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी मॉर्निंग डाइट में भिंडी का पानी शामिल करना चाहिए। भिंडी का पानी बनाने के लिए भिंडी को बीच में से दो बराबर हिस्सों में काट लें। एक जग में 2 कप पानी डालें और फिर उसमें भिंडी के कुछ कटे हुए हिस्सों को भिगो दें। अब आपको अगली सुबह इस पानी में से भिंडी निकालकर अलग कर लेनी है। सुबह-सुबह भिंडी का पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा जो वजन घटाने में आपकी मदद करेगा।

भिंडी में पाए जाने वाले तत्व

भिंडी में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस करता है। फाइबर रिच होने की वजह से भिंडी वेट लॉस करने में भी मददगार साबित हो सकती है। भिंडी का पानी पीने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है यानी आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

भिंडी का पानी आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के साथ-साथ डायबिटीज को मैनेज करने में भी कारगर साबित हो सकता है। मोटापे से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आपको खाली पेट ही भिंडी के पानी का सेवन करना चाहिए। भिंडी के पानी से अपने दिन की शुरुआत कर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव कर पाएंगे।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।