1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गठिया के रोग में बेहद फायदेमंद है Sulphur से भरपूर ये सब्जी, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

गठिया के रोग में बेहद फायदेमंद है Sulphur से भरपूर ये सब्जी, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

 Published : Mar 06, 2024 09:25 am IST,  Updated : Mar 06, 2024 09:25 am IST

गठिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर के अलग-अलग जोड़ों में सूजन की समस्या होती है। इतना ही नहीं वॉक करना या कोई काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस सब्जी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

onion for inflammation - India TV Hindi
onion for inflammation Image Source : SOCIAL

गठिया की बीमारी कई बार समय के साथ गंभीर रूप लेनी लगती है। दरअसल, इस बीमारी में अपना ही शरीर अपनी ही मांसपेशियों और टिशूज पर हमला कर देती है। इससे शरीर के हर जोड़ में सूजन आ जाती है जिससे चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में डाइट में कुछ खास एंटीइंफ्लेमेटरी फूड्स को शामिल करना इस स्थिति को कम करने में मदद कर सकता है। जैसे प्याज। दरअसल, इस सब्जी में कई ऐसे बायोएक्टिव गुण हैं जो कि गठिया के मरीजों के लिए सहायक है। तो, आइए जानते हैं गठिया में प्याज खाने के फायदे (onion for arthritis) और तरीका।

गठिया में प्याज खाने के फायदे-Onion benefits for arthritis

1. प्याज में मौजूद है सल्फर

प्याज में सल्फर यौगिक है, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों की मदद कर सकता है। ये सूजनरोधी है। ये गठिया से पीड़ित लोगों के लिए दर्द और जोड़ों को कम करने वाला है। इसके अलावा ये शरीर में सेल्स और टिशूज को हेल्दी रखता है और इस प्रकार के डैमेज से बचाता है।

arthritis
Image Source : SOCIALarthritis

डायबिटीज में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए? जानें वो फूड्स जो हैं Insulin booster

2. सूजन रोकता है ये खास flavonoid

Arthritis Foundation की मानें तो, प्याज भी फ्लेवोनोइड्स के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक है। इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट हैं जो आपके शरीर की कोशिकाओं में मुक्त कणों को नुकसान पहुंचाने से पहले ही खत्म कर देते हैं। प्याज में पाया जाने वाला एक फ्लेवोनोइड, जिसे क्वेरसेटिन (quercetin) कहा जाता हैऑस्टियोआर्थराइटिस (OA) और रुमेटीइड गठिया (RA) में सूजन पैदा करने वाले ल्यूकोट्रिएन, प्रोस्टाग्लैंडीन और हिस्टामाइन को रोकता है। 

90 % लोग नहीं जानते सलाद खाने का सही तरीका, जानें इसमें नमक मिलाकर खाना चाहिए या नहीं?

गठिया में प्याज का सेवन कैसे करें-How to use onion for inflammation

गठिया में प्याज को आप सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसका जूस पी सकते हैं और कुछ नहीं तो सैंडविच खा सकते हैं। इस प्रकार से इस बीमारी में प्याज का सेवन फायदेमंद है। तो, अगर आपको गठिया की बीमारी है तो प्याज जरूर खाएं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।