1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. त्रिफला में मिलाकर खा लें ये 2 चीजें, साफ होने लगेंगी धमनियां, शरीर से निकल जाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल

त्रिफला में मिलाकर खा लें ये 2 चीजें, साफ होने लगेंगी धमनियां, शरीर से निकल जाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 18, 2024 06:37 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 06:37 pm IST

Triphala For Bad Cholesterol: शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए त्रिफला का इस्तेमाल करें। आयुर्वेद में त्रिफला को सेहत का वरदान माना जाता है। जानिए खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कैसे करें त्रिफला का इस्तेमाल?

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए त्रिफला- India TV Hindi
कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए त्रिफला Image Source : FREEPIK

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानि LDL का बढ़ना ठीक नहीं है। ये कोलेस्ट्रॉल खून की नसों को जाम कर देता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ब्लड वेसेल्स सिकुड़ने लगती है और कड़ी हो जाती है। जिससे खून और ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित होती है। ऐसे में हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। खराब कोलेस्ट्रॉल कई बार धमनियों में रुकावट पैदा कर देता है जिससे हार्ट अटैर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गंदे कोलेस्ट्रॉल कम कम करने के लिए त्रिफला का इस्तेमाल करें। त्रिफला चूर्ण शरीर के लिए वरदान है। इसमें आंवला, हरड़, और बहेड़ा का इस्तेमाल कर चूर्ण बनाया जाता है। अगर त्रिफला में मेथी और अजवाइन मिलाकर सेवन करते हैं तो बॉडी डिटॉक्स होगी और खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर से निकल जाएगा। 

त्रिफला में मेथी और अजवाइन मिलाकर उपयोग करने से वजन भी तेजी से कम होगा। इससे शरीर में खून की सप्लाई बेहतर होगी साथ ही हार्ट की धमनियां भी साफ होंगी। मेथी और अजवाइन का सेवन करने से पाचन में सुधार आता है। ये तीनों चीजें मिलकर वजन घटाने में भी मदद करती हैं। जो आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। 

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए त्रिफला का इस्तेमाल

त्रिफला अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है। ये फाइबर शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने में मदद करता है। त्रिफला का इस्तेमाल करने से रक्त वाहिकाओं की सफाई होती है। जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी दूर होने लगती है। कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए त्रिफला का असरदार इस्तेमाल करने के लिए इसमें अजवाइन और मेथी के दानों का पाउडर मिक्स कर लें।

त्रिफला में मिलाकर खाएं मेथी और अजवाइन

इसके लिए आपको 2 चम्मच त्रिफला चूर्ण लेना है। अब इसमें 1 चम्मच मेथी के बीज का पाउडर मिला लें। इसी में 1 चम्मच अजवाइन का पाउडर मिक्स कर लें। इस पाउडर को रोज सुबह खाली पेट 1 चम्मच खा लें। गुनगुने पानी से साथ सेवन करने से फायदा मिलेगा। इस चूर्ण को खाने से कुछ ही दिनों में आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो जाएगा। वजन घटाने में भी ये चूर्ण असरदार साबित होता है।  

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।