1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मियों में पानी पीकर भी बार-बार लग जाती है प्यास? समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके

गर्मियों में पानी पीकर भी बार-बार लग जाती है प्यास? समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 05, 2021 10:25 am IST,  Updated : Jul 05, 2021 10:46 am IST

गर्मी के मौसम में खान-पान सही रखना बहुत जरूरी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। लेकिन, कभी-कभी ऐसा होता है कि पेटभर पानी पीने के बावजूद प्यास नहीं बुझती। ऐसे में क्या करना चाहिए?

thirsty - India TV Hindi
बार-बार प्यास लगने से हैं परेशान तो क्या करें?  Image Source : FREEPIK.COM

भीषण गर्मी से लोगों को सेहत संबंधित कई तरह की परेशानियों झेलनी पड़ती है। इस मौसम में बाहरी तापमान के साथ शरीर के अंदर का तापमान भी बढ़ा होता है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खान-पान का खास ख्याल हो रखना ही चाहिए। साथ ही पर्याप्‍त पानी भी पीना चाहिए। शरीर को पानी के अलावा अन्‍य पेय पदार्थों की जरूरत होती है। इसलिए, ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे दिन भर शरीर में पानी की कमी न हो। लेकिन, ऐसा हो सकता है कि बार-बार पानी पीने के बावजूद प्‍यास न बुझे। अगर इस स्थिति से आप भी परेशान हो रहे हैं तो अब चिंता छोड़ दीजिए। आप हम आपको बताएंगे कुछ  आसान घरेलू उपायों के बारे में जिन्हें अपनाने से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।   

पहली और सबसे जरूरी बात ये है कि अगर आपको बार-बार प्‍यास लगती है तो आप फ्रिज के ठंडे पानी का सेवन छोड़ दें। इसके बजाय घड़े का पानी पिएं। बहुत ठंडे पानी से भी बार-बार प्‍यास लगने लगती है। साथ ही कुछ ऐसी चीजें अपनी डाइट में शामिल करें जिनको खाने से आपको ठंडक का एहसास हो और दिन भर आपके शरीर में पानी की कमी न होने पाए। 

गर्दन, पीठ और कंधे के दर्द से हैं परेशान? इस तरह सोने से मिलेगा आराम

ये 3 फल खाने से नहीं लगेगी बहुत ज्यादा प्यास 

संतरा

संतरे में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। इसमें करीब 90% पानी होता है। ऐसे में गर्मी में जब भी आपको अपने शरीर में पानी की कमी लगे, तो संतरा आपको फायदा पहुंचा सकता है। 

तरबूज

watermellon
Image Source : FREEPIK.COMतरबूज 

तरबूज में 70 प्रतिशत से ज़्यादा पानी होता है। साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता और पेट भी भर जाता है। 

खीरा

खीरे में भरपूर मात्रा में विटामिन के, पोटैशियम, और मैग्नीशियम होता है। फाइबर और पानी से भरपूर खीरा आपको कब्ज से भी बचाता है। साथ ही इसे खाने से लंबे समय तक प्यास नहीं लगती। 

Weight Loss Tips: वजन घटाने में कारगर है नींबू-गुड़ का ड्रिंक, खाली पेट करें सेवन

ये 3 आदतें लिवर को पहुंचा रहीं नुकसान, हो जाएं सावधान

बहुत ज्यादा और जल्दी-जल्दी प्‍यास लगे तो अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय

  1. पुदीने की पत्तियों को पीस कर पानी में मिला लें और फिर इसे पी लें। इससे भी आप ठंडक महसूस करते हैं और प्‍यास नहीं लगती। 
  2. दही में थोड़ी सी हरी पिसी इलायची मिला कर इसे खा लें। इससे भी आपको बार बार प्‍यास का अनुभव नहीं होगा। 
  3. इसके अलावा शहद में पानी मिला लें और फिर इससे कुल्ला करें। इससे भी बार बार प्‍यास नहीं लगती। 
  4. अगर आप भी बार बार लगने वाली प्‍यास से परेशान हैं तो लौंग को मुंह में रखकर चूस लें। इससे बार-बार प्‍यास नहीं लगेगी।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

गैस्ट्रिक के मरीज हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, दूर रहेगी परेशानी

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।